• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

वज्रघोष

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

महापुराण/73/ श्लोक नं.

−पार्श्वनाथ भगवान् का जीव बड़े भाई कमठ द्वारा मारा जाने पर सल्लकी वन में वज्रघोष नाम का हाथी हुआ।11-12। पूर्व जन्म का स्वामी राजा संयम लेकर ध्यान करता था। उसपर उपसर्ग करने को उद्यत हुआ, पर पूर्वभव का संबंध जान शांत हो गया। मुनिराज के उपदेश से श्रावकव्रत अंगीकार किये। पानी पीने के लिए एक तालाब में घुसा तो कीचड़ में फँस गया। वहाँ पुनः कमठ के जीव ने सर्प बनकर डँस लिया। तब वह मरकर सहस्रार स्वर्ग में देव हुआ।16-24। यह पार्श्वनाथ भगवान् का पूर्व का आठवाँ भव है। −विशेष देखें पार्श्वनाथ ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) भरतक्षेत्र में स्थित हरिवर्ष देश के शीलनगर का राजा । इसकी रानी सुप्रभा तथा पुत्री विद्युन्माला थी । पांडवपुराण 7.123-124

(2) तीर्थंकर पार्श्वनाथ का जीव-मलय देश के कुब्जक वन का एक हाथी । पूर्वभव में इसका नाम मरुभूति और इसके बड़े भाई का नाम कमठ था । दोनों पोदनपुर के विश्वभूति ब्राह्मण के पुत्र थे । मरुभूति की स्त्री वसुंधरी के निमित्त से कमठ ने मरुभूति को मार डाला था । मरकर वह मलयदेश के सल्लकी वन में इस नाम का हाथी हुआ । कमठ की पत्नी वरुणा मरकर हथिनी हुई । पूर्वभव के अपने नगर के राजा अरविंद को मुनि अवस्था में देखकर प्रथम तो यह उन्हें मारने के लिए उद्यत हुआ किंतु मुनि अरविंद के वक्षस्थल पर श्रीवत्स चिह्न को देखकर इसे पूर्वभव के संबंध दिखाई देने लगे । इससे यह शांत हो गया । मुनिराज ने इसे श्रावक के व्रत ग्रहण कराये । यह दूसरे हाथियों के द्वारा तोड़ी गयी डालियों और पत्तो को खाने लगा । पत्थरों पर गिरकर प्रासुक हुए जल को पीने लगा । यह प्रोषधोपवास के बाद पारणा करता था । एक दिन यह वेगवती नदी में पानी पीने गया । वहाँ कीचड़ में ऐसा फँसा कि निकलने का बहुत उद्यम करने पर भी नहीं निकल सका । कमठ का जीव इसी नदी में कुक्कुट सर्प हुआ था । उसने पूर्व वैर वश इसे काटा, जिससे यह समाधिपूर्वक मरणकर सहस्त्रार स्वर्ग में देव हुआ था । महापुराण 73. 6-24


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वज्रघोष&oldid=128411"
Categories:
  • व
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki