• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

वरुण

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. लोकपाल देवों का एक भेद - देखें लोकपाल ।
  2. मल्लिनाथ का शासक यक्ष - देखें तीर्थंकर - 5.3 ।
  3. दक्षिण वारुणीवर द्वीप का रक्षक देव - देखें व्यंतर - 4 ।
  4. किजयार्ध के दक्षिण में स्थित एक पर्वत देखें मनुष्य - 4
  5. रसातल का राजा था । रावण के साथ युद्ध होने पर हनुमान् ने इसके सौ पुत्रों को बाँध लिया और अंत में इसको भी पकड़ लिया । पद्मपुराण - 19.59-61
  6. भद्रशाल वन में कुमुद व पलाशगिरि नामक दिग्गजेंद्र पर्वतों के स्वामी देव - देखें लोक - 3.12 ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

पुराणकोष से

(1) जरासंध का पुत्र । हरिवंशपुराण - 52.39

(2) वृषभदेव के सातवें गणधर । हरिवंशपुराण - 12.65

(3) वारुणीवर-द्वीप का रक्षक देव । हरिवंशपुराण - 5.640

(4) एक निमित्तज्ञ । इसने कंस को उसका हंता उत्पन्न हो चुकने की बात बतायी थी । महापुराण 70. 412, हरिवंशपुराण - 35.37

(5) एक मुनि । चंपानगरी के सोमदत्त, सोमिल और सोमभूति तीनों भाई सोमभूति की स्त्री नागश्री के मुनि को विष मिश्रित आहार देने से विरक्त होकर इन्हीं से दीक्षित हुए थे । महापुराण 72.235 हरिवंशपुराण - 64.4-12, पांडवपुराण 23. 108-109

(6) समवसरण के तीसरे कोट के चार गोपुरों में पश्चिमी गोपुर के आठ नामों में सातवां नाम । हरिवंशपुराण - 57.59

(7) भरतक्षेत्र में विजयार्ध के दक्षिण भाग के समीप स्थित एक पर्वत । विद्युद्दंष्ट्र पूर्व बैरवश संजयंत मुनि को भद्रशाल वन से उठाकर यहाँ छोड़ गया था । हरिवंशपुराण - 27.11-14

(8) एक लोकपाल । यह नंदन वन के गांधर्व भवन में साढ़े तीन करोड़ देवागंनाओं के साथ क्रीडारत रहता है । हरिवंशपुराण - 5.317-318

(9) जिनेंद्र का अभिषेक करने वाला एक देव । पद्मपुराण -3. 185

(10) मेघरथ-विद्याधर और उसकी स्त्री वरुणा का पुत्र । इंद्र ने इसे मेघपुर नगर के पश्चिम दिशा का लोकपाल बनाया था । पाश इसका शस्त्र था । रावण से विरोध हो जाने पर युद्ध में खरदूषण को इसी के सौ पुत्रों ने पकड़ा था । अंत में यह युद्ध में रावण के द्वारा पकड़े जाने पर अपनी पुत्री सत्यवती रावण को देकर लौट आया था । पद्मपुराण - 7.110-111, 16. 34-54, पांडवपुराण 19.61, 98

(11) एक अस्त्र इससे आग्नेय अस्त्र का निवारण किया जाता है । रावण ने इंद्र लोकपाल के साथ हुए युद्ध में इसका उपयोग किया था । पद्मपुराण - 12.325, 74.103


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वरुण&oldid=128527"
Categories:
  • व
  • प्रथमानुयोग
  • करणानुयोग
  • पुराण-कोष
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki