• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:चारित्रपाहुड - गाथा 5

From जैनकोष



जिणणाणदिट्ठिसुद्धं पढमं सम्मत्तचरणचारित्तं ।

विदियं संजमचरणं जिणणाणसदेसियं तं पि ।।5।।

(11) सम्यक्त्वाचरण व संयमाचरण में चारित्र का प्रकारत्व―सम्यग्दर्शन और सम्यग्ज्ञान करके पवित्र चारित्र तो सम्यक्त्वाचरण चारित्र कहलाता है । यह प्रथम चारित्र है और दूसरा चारित्र है संयमाचरण । वह भी जिनेंद्र देव का बताया हुआ है । चारित्र दो प्रकार के हैं―एक सम्यक्त्वाचरण और एक संयमाचरण । सम्यक्त्वाचरण भी चारित्र का ही रूप है और संयमाचरण तो प्रकट चारित्र है ही । तो यों कह सकते कि है यह सब स्वरूपाचरण । कोई स्वरूपाचरण सम्यक्त्वाचरणरूप है, कोई स्वरूपाचरण संयमाचरण रूप है । सम्यग्दर्शन होने पर जो भी आत्मा की ओर झुकाव है वह भी चारित्र का रूप है, और वह चारित्र सम्यक्त्वाचरण मात्र है, इससे अधिक नहीं है इस कारण वह संयमाचरण नहीं कहलाता । सम्यक्त्वाचरण में सम्यक्त्व की प्रकृति है । सर्वज्ञ के आगम में तत्त्व का स्वरूप बताया है, उसे कही जानकर श्रद्धान करना, उसकी शंका आदिक दोषों का टालना, अपने आत्मतत्त्व के शुद्ध करना, नि:शंकता आदिक गुप प्रकट हो जायें, ऐसी पवित्रता आना यह सब सम्यक्त्वाचरण चारित्र है और संयमाचरण चारित्र महाव्रत आदिक अंगीकार करना, संयम का आचरण करना जैसा । कि आगम में कहा है, जो सम्यक्त्वाचरण से और ऊँचा आचरण है याने सम्यक्त्वाचरण तो है ही, पर उसके साथ और ऊँचा आचरण है और संयमाचरण से नीचा है तो वह संयम संयमाचरण कहलाता है, वह तो अपने आप समझ लेना चाहिए; यहाँ दो भेद बताये गए हैं―(1) सम्यक्त्वाचरण और (2) संयमाचरण । सम्यक्त्वाचरण में जीव की कैसी वृत्ति होती है उसका अब वर्णन करते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:चारित्रपाहुड_-_गाथा_5&oldid=81504"
Categories:
  • चारित्रपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki