• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:चारित्रपाहुड - गाथा 8

From जैनकोष



तं चेव गुणविसुद्धं जिण सम्मत्त मुमुक्खठाणाय ।

जं चरइ णाणजुत्तं पढमं सम्मत्तचरणचारित्तं ।।8।।

(36) सम्यक्त्वाचरणचारित्र का परिचय―चारित्र के भेष का विस्तार बताते हुए यह बात कही गई थी कि चारित्र मूल में दो प्रकार का है―(1) सम्यक्त्वाचरण और (2) संयमाचरण । सर्वप्रथम सम्यक्त्वाचरण होता हे । कभी किसी बिरले जीव के संयमाचरण और सम्यक्त्वाचरण एक साथ भी संभव हैं । जैसे किसी मिथ्यादृष्टि जीव को एकदम ही सप्तम गुणस्थान का लाभ हो तो वहाँ एक सम्यक्त्व बनता और संयम बना, ये दोनों ही बातें एक साथ हुई, ऐसे भी जीव होते हैं, पर बहुतायत का क्रम यह है कि सम्यग्दर्शन होता है, पश्चात् संयम रूप प्रवृत्ति करता है । तो प्रथम जो सम्यक्त्वाचरण चारित्र है उसका स्वरूप इस गाथा में कहा जा रहा है, फिर भी दृढ़ता के लिए वह जिनेंद्रदेव के शासन में कहा हुआ सम्यक्त्व जिनदेव की श्रद्धा से विशुद्ध है, नि:शंकित आदिक गुणों से विशुद्ध हे । उनके यथार्थ ज्ञान सहित जो आचरण होता है सो सम्यक्त्वाचरण चारित्र है । यह मोक्षस्थान के लिए हुआ करता है । मोक्ष कहलाता है अपने कैवल्यस्वरूप का विकास । यह विकास तब ही संभव है जब कि केवल सत्त्व से अपने आपके स्वरूप का निर्णय हों । तो सर्वज्ञभाषित तत्त्वार्थ श्रद्धान से जिसका आचरण विशुद्ध है, निःशंकता आदिक गुणों से विशुद्ध है, जहाँ सम्यक्त्व के 25 दोष नहीं हैं, ऐसी ज्ञानी की जो वृत्ति होती है उसे सम्यक्त्वाचरण कहते हैं । सम्यक्त्वाचरण मुक्ति लाभ का पहला कदम है । इसी कारण मोक्षमार्ग में सम्यग्दर्शन को पहले बताया है, यह सम्यग्दर्शन मोक्ष महल की प्रथम सीढ़ी है, ऐसे सम्यक्त्वाचरण को अंगीकार करके संयमाचरण चारित्र को अंगीकार करके संयमाचरण चारित्र को प्राप्त होता है उसका शोध निर्वाण होता है ऐसा अब अगली गाथा में कहते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:चारित्रपाहुड_-_गाथा_8&oldid=81507"
Categories:
  • चारित्रपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:55.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki