• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1074

From जैनकोष



अतस्तदेव संरुध्य कुरु स्वाधीनमंजसा।

यदि छेत्तुं समुद्युक्तस्तवं कर्मनिगडं दृढ़म्।।1074।।

दृढ़ कर्मनिगड के छेदन के लिये मन:सरोधन का आदेश―हे आत्मन् ! यदि तू कर्मों की बेड़ी को छेदने के लिए उद्यमी हुआ है तो तू इस मन को ही समस्त विकल्पों से रोककर शीघ्र ही अपने वश में कर। मन को वश में किए बिना कर्मों की बेड़ी छेदी नहीं जा सकती। पुण्य हो अथवा पापहो दोनों ही प्रकार के कर्म बेड़ीरूप हैं। जैसे किसी को जेल हो जाय। वह चाहे सोने की बेड़ी पहिन ले और चाहे लोहे की और उसका कमर डंडा लगाकर कस देवे तो दु:ख और पराधीनता दोनों में एक जैसी है। दोनों ही बेड़ी पराधीनता के उत्पादक हैं पुण्य और पाप। जिनके पाप का उदय है वे दरिद्रता दीनता आदिक अनेक विकल्पों से दु:खी हैं, जिनके पुण्य का उदय है वे तृष्णावत दु:खी हैं। चीज मिली तो तृष्णा बढ़ी। जिनको जितना वैभव मिला हैवे उतनी ही अधिक तृष्णा कर सकते हैं। एक गरीब आदमी 10-20-50 रुपये की तृष्णा करेगा और एक करोड़पतिकरोड़ों के धन की तृष्णा करेगा। पुण्य का उदय तो तृष्णा कराने में सहायक होता है। कोई मनुष्य पाप के उदय में अपने को दीन हीन विचार कर दु:खी होता है तो कोई पुरुष पुण्य के उदय में दु:खी होता है। तो उसकी आधीनता उसके बंध-बंधे अपने को विचार-विचारकर दु:खी होते रहते हैं। हे आत्मन् ! पुण्य का उदय अथवा पाप का उदय दोनों ही बेड़ियाँ हैं। इनको छेदना चाहते हो तो सबका उपाय यह एक मन का विजय करना है, अत: मन को रोको और कर्मों की बेड़ियों का छेदन करो।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1074&oldid=83066"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki