• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1108

From जैनकोष



अजस्रं रुध्यमानेऽपि चिराभ्यासाद्दृढीकृता:।

चरंति हृदि नि:शंका नृणां रागादिराक्षसा:।।1108।।

रागादिकों की कुपथ में नि:शंकवृत्ति― मुनियों के निरंतर वश किए हुए मन में भी ये चिरकाल से वासना में चले आये हुए रागादिक राक्षस नि:शंक होकर इनमें परिणति करते हैं अर्थात् बहुत यत्न किया ज्ञान वैराग्य, तपश्चरण, संयम आदिक से अपने आपके मन को बहुत पवित्र बनाया, फिर भी अनादिकाल से लगी हुई चाह का जो अभ्यास चल रहा था, वासना चल रही थी उस संस्कार के कारण इतना ऊँचे उठने पर भी ये रागादिक नि:शंक होकर इनमें नाचते हैं और फिर वहाँ आत्मा का पतन होता है। इससे बढ़कर और क्या उदाहरण होगा कि कोई साधुपुरुष उपशम श्रेणी में चढ़कर 11 वें गुणस्थान में पहुँच जाता है और वहाँ राग का उदय आता है तो कैसा गिरते-गिरते पहिले गुणस्थान में पहुँच जाता है? मोह और मिथ्यात्व में पग जाय, इससे बढ़कर और क्या उदाहरण हो सकता है? ऐसा प्रमाद करके थोड़ी त्रुटि करे, लापरवाही हो जाय तो ये रागादिक भाव आत्मा में उत्पन्न होकर जो कुछ किया हुआ था धर्म उन्नति उसे भी ये खतम कर देते हैं। बहुत जरूरी चीज है कि ज्ञान में उपयोग बना रहे। इसके लिए स्वाध्याय और सत्संग ये दो अवश्य होने चाहिए। स्वाध्याय व सत्संगति करके ज्ञान अपना विशुद्ध बना रहे तो हम इन रागादिक भावों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। स्वाध्याय व सत्संग को इस जीवन में प्रमुख स्थान देकर रागादिक भावों पर विजय प्राप्त करें। यही शांत होने का सुगम और सीधा उपाय है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1108&oldid=83103"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki