• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1137

From जैनकोष



यत्संसारस्य वैचित्र्यं नानात्वं यच्छरौरिणाम्।

यदात्मीयेष्वनात्मास्था तन्मोहस्यैव वल्गितम्।।1137।।

भाववैपरौत्यों की मोहविलासता:― यहाँ जीवों की जो संसार की विचित्रता, नानारूपता और अपने आपके भावों में अनात्मपने की आस्था, आत्मा की सुध न होना, आत्मा के अभाव का ही पोषण करना― ये सब मोह के ही विलास हैं, मोह में ही ये सब चेष्टाएँहोती हैं। देखो किया तो है मूल में अपराध जरा सा और एक प्रकार का, वह क्या? परवस्तु को माना कि यह में हूँ। देखो सब जीवों का अपराध जड़ में एक प्रकार काही है ना, इन विडंबनाओं के, कारणों के-कारणों के आदि में अपराध वह एक प्रकार का है और कितना भावात्मक? केवल इतना भाव किया कि परपदार्थों को माना कि यह मैं हूँ, पर उसके फल में विचित्रता कितनी हो गयी? कितने तरह के शरीर, कितनी तरह के जन्म, कितनी तरह की अनेक विडंबनाएँलग रही हैं, विचित्रताएँहो रही हैं? ये सब विचित्रताएँमोह के ही फल हैं। कोई पेड़ है, कीड़ा है, मनुष्य है, पशु है, पक्षी है, कितनी तरह के हैं? अजायब घर में देखने जावो तो विदित होता है कि ऐसे भी जीव होते हैं क्या? हिरण जितना तो जानवर और एक मंजिल ऊँची जिसकी गर्दन हो, ऐसे विचित्र जीव बगुला जितना तो पक्षी और गर्दन हो चार गज की लंबी। कैसे-कैसे विचित्र शरीरों में ये प्राणी बस रहे हैं? ये सब विडंबनाएँ मोह के ही तो फल हैं। अपराध तो जड़ में एक भाँति का हुआ और उसमें विचित्रताएँइतनी भाँति की हो गयी। सो ऐसा मोहमल्ल निवारण करने में ही इस जीव का लाभ है। मोह में अपनी ही बरबादी का साधन बनाते हैं। बहुत-बहुत गुरुजन समझाते हैं कि तिस पर भी हमारी बुद्धि नहीं जगती। न जगे, बरबाद कौन होगा? एक मूल में सम्हाल रहे, ज्ञान सही बना रहे तो इस जीव को बहुत मौके हैं कि अपने आपको संकटों से बचा सकता है। ये रागादिक बैरी सताते हैं उस समय इसके आत्मध्यान नहीं बनता और जब तक आत्मध्यान नहीं है तब तक इसकी मुक्ति का उपाय नहीं प्राप्त हो सकता।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1137&oldid=83131"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki