• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1260

From जैनकोष



अथ प्रशममालंब्य विधाय स्ववशं मन:।

विरज्य कामभोगेषु धर्मध्यानं निरूपय।।1260।।

धर्मध्यान के स्वरूप में आचार्यदेव कह रहे हैं कि शांतिभाव का आलंबन करके अपने मन को जब वश करके काम और भोगों से विरक्ति परिणाम करके धर्मध्यान का निरूपण करो। निरूपण करने का अर्थ कहना नहीं है, किंतु भली प्रकार से एक अपने आपमें लखे। निरूपण नाम है देखने का। जो देखा हुआ कहा जाय इसलिए निरूपण की रूढ़ि कहने में हो गयी, पर निरूपण का अर्थ है भली प्रकार अपने आपमें देखना। उस धर्मध्यान से अपने आपमें देखने की बोलने की तरकीब क्या है? तो सर्वप्रथम तो शांति चाहिए। जब चित्त ही शांति में नहीं है तो धर्मध्यान बनेगा क्या? सर्वप्रथम प्रथम भाव हुआ। जब शांतचित्त होगा तो मन अपने आधीन होगा। फिर मन को अपने आधीन बनाना और इन सबका उपाय अथवा इन सबका फल क्या है। काम और भोग में विरक्ति जगना। देखिये चित्त जिसका भी गड़बड़ होता है, दिमाग भी जिसका स्थिर नहीं रहता, चित्त चलित रहता उसका कारण है काम और भोगों में राग होना। जिसे धर्मधारण करना हो उसे चाहिए कि काम और भोगों में विरक्त हो। काम का अर्थ है स्पर्शनइंद्रिय और रसना इंद्रिय का विषय। इनसे विरक्ति हो तो धर्मध्यान बने। जिसका कुटुंब में, खाने-पीने, शृंगार साज, नामकीर्ति में मन लगता हो ऐसा पुरुष धर्मध्यान करने के लिए आवश्यक है कि आत्महित से प्रयोजन रखने वाले कार्य करे। जैसे जिसे कमाई और धनसंचय करने की धुन रहती है उसको खाना-पीना तक नहीं सुहाता, उसे तो एक उसी की धुन है ऐसे ही यहाँ समझो जिसकी धर्मधारण की धुन है उसको भी खाना-पीना, साजश्रृंगार, संसार के करतब कुछ सुहाते नहीं हैं। उसे तो केवल धर्मध्यान में, केवल अपने आपको ज्ञानस्वरूप निहारने की धुन है। उसे तो अन्य किसी कार्य में प्रसन्नता ही नहीं है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1260&oldid=83268"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki