• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1339

From जैनकोष



नि:सार्यतेऽतियत्नेन यत्कोष्ठाच्छ्वसनं शनै:।

स रेचक इति प्राज्ञै: प्रणीत: पवनागमे।।1339।।

अभी कुंभक में जो वायु को नाभिस्थान पर रोक रखा था उस वायु को नाभि के स्थान से निकाले और हृदयकाल के मध्य भाग से उसे निकाले, फिर तालू के स्थान पर उसे कुछ विश्राम दे और उस तालू भाग से श्वास निकाले ऐसी स्थिति बने तो प्राणायाम की सिद्धि अथवा समाधि की सिद्धि समझियेगा। तालू के स्थान को देखा होगा बीच के सिर पर। जहाँ सिर के ऊपर बीच में बहुत कोमल स्थान है, अँगुली से दबावों तो कुछ दब भी जाता है, और वह स्थान ऊँचा-नीचा बराबर उठता रहता है। वहाँ से पवन का गमनागमन होता है। जब यह योगी अपने नाभि में रोकी हुई हवा को हृदय के मार्ग से लेकर तालू के स्थान तक तो विश्राम कराता है और फिर जब उस ही स्थान से धीरे-धीरे वह पवन निकलने लगती है तो वह प्राणायाम की स्थिति समझियेगा। विदित नहीं हो पाता कि जैसे नाक से श्वास निकलती है ऐसे ही सिर के ऊपर मध्यभाग से भी श्वास निकली ऐसा विदित नहीं होता, लेकिन तालू स्थान पर ऐसा प्रभाव होता है कि वहाँ से श्वास कुछ-कुछ आती है। ऐसा जब होने लगता है तब उस योगी को विलक्षण अनुभव होता है, अनहाध्वनि विदित होती है। जो कुछ न समझा हो, न जाना हो ऐसी बातें भी ज्ञान में आने लगती हैं। उस समय योगी के प्राणायाम की सिद्धि समझना चाहिए।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1339&oldid=83342"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki