• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1384

From जैनकोष



जयति समाक्षरनामा वामावाहस्थितेन दूतेन।

विषमाक्षरस्तु दक्षिणादिक्संस्थेनास्त्रसंपाते।।1384।।

पूछने वाला पुरुष उसी का नाम रखा है दूत। यद्यपि दूत नाम बुरे का नहीं है लेकिन रूढ़ि में दूत शब्द बुरे नाम में लोग मानते हैं। जो यहाँ का वहाँ भिड़ाये उसे कहते हैं तुम दूती क्यों करते हो? लेकिन दूत का अर्थ बुरा नहीं है। उसे तो दोगला या चुगला कहनाचाहिए। दोगला चौगलाहोना और बात है दूत होना और बात है। दूत होते हैं बुद्धिमान पुरुष, विवेकीजन और चुगल होते हैं ऊधमी पुरुष। जिसके दो गले हों सो दोगला। एक बात उससे कहा, दूसरी बात दूसरे से, उसने अपने दो गले बना लिया, चौगला तो उससे भी बुरा है, उसने चार गले बना लिए। जैसे तिगड्ड होता है ऐसे ही चार जगह फिरना सो चौगड्ड। दूत नाम है किसी संदेश को भली प्रकार युक्ति पूर्वक विधि से उपस्थित करे उसका नाम है दूत। कोई दूत आकर जैसे किसी विषय में पूछे, उसके नाम के अक्षर यदि समान हैं, 2, 4, 6, 8 इन संख्यावों में है और वह प्रश्नकर्ता के बाईं तरफ खड़ा होकर पूछे और बायाँ ही स्वर समाधानकर्ता के चल रहा हो तो उसका समाधान यह है कि चाहे कितनी भी कठिन विपदा आये वह जीतेगा ही, और किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में पूछें जिसके अक्षर 1, 3, 5, 7, 9 ऐसे विषम हों वह समाधानकर्ता के दाहिनी तरफ आकर पूछे और दाहिना स्वर चल रहा हो तो भी वही उत्तर है, जो पहिले का उत्तर है, और इसके विरुद्ध बात हो तो उसमें पराजय का समाधान है। यह सब स्वरविज्ञान में जो बात ज्ञान के परिचय की है वह बात कही जा रही है, पर जिसकी धुन केवल एक अध्यात्म आनंद की है, केवल ज्ञानस्वरूप के अनुभव की है ऐसे पुरुष को इन बातों में रुचि नहीं जगती, उसकी एक ध्यानसाधना में प्राणायामसाधना में अथवा उस एकाग्र चित्त होने की स्थिति में जो श्वास निरोध चिरकाल तक होता रहा है उस परिस्थिति में ऐसी साधना बन जाती है, स्वरविज्ञान हो जाता हे कि जिससे दूसरों का शुभ अशुभ भी बताया जा सकता है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1384&oldid=83390"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki