• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1538

From जैनकोष



सुसंवृतेंद्रियग्रामे प्रसन्ने चांतरात्मनि।

क्षणं स्फुरति यत्तत्त्वं तद्रूपं परमेष्ठिन:।।1538।।

भली प्रकार इंद्रिय समूहों को जिसने वश में कर रखा है ऐसा जो कोई प्रसन्न अंतरात्मा पुरुष है उसमें ही जो एक क्षण स्थिर होकर जो तत्त्व स्फुरायमान होता है वह तो परमेष्ठी का स्वरूप है। क्या भला है, कौन तत्त्व शरण है, कौन चीज मंगल है, हमारे दु:खों को छुटाने में कौनसा प्रकाश समर्थ है, वह कैसे अनुभवा जाता है? उसकी विधि इस श्लोक में कही है। पहिले तो इंद्रिय समूहों का सम्वरण किया जाय। ये इंद्रियाँजो कुछ चाहती हैं उनकी इस चाह को रोकिये। इंद्रियों को वश में करिये अर्थात् चाह को रोकिये। किसी भी प्रकार के विषयों की चाह है यों तो इंद्रियों को सम्हाला गया तब हुआ यह आत्मपरिणमन और पर के मल से रहित होकर निर्मल हुआ ऐसी अंतरात्मा में, ऐसी निर्मलता रहते हुए, ऐसी निर्दोषता रहने पर क्षणभर में जो कुछ एक अनुभव होता है बस वही आत्मा का सहजस्वरूप है, सत्य स्वरूप है। उस स्वरूप का अनुभव जिसे हुआ वह तो संसार से तिर गया और जिसे अपने स्वरूप का अनुभव नहीं जगा वह बाह्यपदार्थों में ही रमता रहा बच्चों की तरह। जैसे बालक खेल-खेल में रमते रहते हैं इसी प्रकार ये जीव रूप, रस, गंध, स्पर्श में रमते रहते हैं। तत्त्व कहीं प्राप्त नहीं होता। तृप्ति का आधारभूत अथवा आनंद का परमधाम तो यह सहज चैतन्यपदार्थ है केवल ज्ञानप्रकाश। पक्ष न होवे, रागद्वेष न उपजे, मात्र चैतन्यचमत्कार हो, वही वास्तविक शरण है और वही परमोत्कृष्ट पद है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1538&oldid=83460"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki