• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1580

From जैनकोष



व्यतिरिक्तं तनोस्तद्वद्भाव्य आत्माऽऽत्मनाऽऽत्मनि।

स्वप्नेऽप्ययं यथाऽभ्येति पुनर्नांगे संगतिम्।।1580।।

आचार्य उपदेश करते हैं कि आत्मा को आत्मा के ही द्वारा आत्मा में रहकर शरीर से भिन्न ऐसा विचार करें, ऐसा दृढ़ भेदाभ्यास करें कि जिससे फिर यह आत्मा स्वप्न में भी शरीर की संतति को प्राप्त नहीं होता और स्वप्न में भी शरीर में आत्मबुद्धि न करे। इस प्रकार भेदविज्ञान का दृढ़ अभ्यासी बने। स्वप्न में भी यह दृष्टि बन जाय कि जो शरीर हे वह मैं हूँ ऐसा होता है जागृत अवस्था में या जैसी जिसने वासना बनाया है स्वप्न में उस वासना के अनुरूप स्वप्न आता है, कल्पनाएँजगती हैं और कभी-कभी जैसे जिसको यात्रा में बहुत चित्त है या मंदिर के दर्शन में बहुत चित्त है उसे स्वप्न में भी मंदिर दिखते हैं, यात्रा दिखती है, क्षेत्र दिखते हैं और यहाँ तक किजिसको अपने आत्मा के अनुभव की धुनलगी है और समय-समय पर आत्मा के अनुभव की दृष्टि बनती है उसे स्वप्न में भी आत्मा का अनुभव बन जाता है। तो स्वप्न में भी इस शरीर से भिन्न अपने आत्मतत्त्व का ही अनुभव करे तो समझिये कि वह तत्त्वज्ञानी है और भेदविज्ञान का उसने दृढ़तम अभ्यास कर लिया है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1580&oldid=83507"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki