• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1625

From जैनकोष



महाव्यसनसप्तार्चि प्रदीप्ते जन्मकानने।

भ्रमताऽद्य मया प्राप्तं संयग्ज्ञानांबुधेंतटं।।1625।।

महान विडंबनाओंरूप सप्तार्ची से प्रदीप्त इस जन्म वन में भ्रमते हुए उसने आज सम्यग्ज्ञानरूपी सागर का तट प्राप्त किया है। रागद्वेष, संकल्प-विकल्प आदिक ये महाव्यसन हैं, ये सब अग्नि हैं, 7 चीजों की लहरें उठें, तरंगें उठें उसे सप्तार्ची कहते हैं। जैसे अग्नि प्रदीप्त होती है तो उसमें कोई निखर छूटती है। तो रूढि में 7 शब्द बहुत का सूचक है। जैसे किसी को धूर देनी होती तो कहते कि इसके 7 पीढ़ी की धूर दो। जो तुम्हें करना हो सो कर लो। तो जब बहुत को बात देनी होती है तो 7 शब्द का प्रयोग व्यवहार में किया जाता है। तो अग्नि के जब कोई बहुत प्रदीप्त होते हैं तो उसमें कई जगह लपटे शिखरें उठी हैं इसलिए अग्नि का नाम सप्तार्ची रखा गया है। तो महान अग्नि में जलते हुए इस जन्मरूपी वन में भ्रमण करते हुए उसने आज सम्यग्ज्ञानरूपी समुद्र का तट प्राप्त किया है, विनाश का चिंतन कर रहे हैं ना तो हम विनाश करने में समर्थ हैं कि नहीं―यह भी चिंतन में आये तब विनाश का चिंतन चल सकता है। तो अब ऐसी सामान्य की बात का विचार कर रहा है कि मैं घूमा तो बहुत अब तक लेकिन घूमते हुए मैंने आज यह सम्यग्ज्ञान समुद्र का तट प्राप्त किया है। अब हममें यह सामर्थ्य है कि इस दृष्टि को पाकर हम इन संकटों को दूर कर सकते हैं। जो विनाश कर सकता है उसका चिंतन तो सही है और जो समर्थ ही नहीं है वह चिंतन करें तो खानापूर्ति करना है और मान लेते हैं कि मैंने धर्मध्यान किया, हमने आज सम्यग्ज्ञान पाया, वस्तुस्वरूप को बोध किया, हम अपने आत्मतत्त्व का ग्रहण करके उसकाआलंबन लेकर उसकी दृष्टि के बल से इन रागादिक विभावों को सबको नष्ट कर सकते हैं ऐसा इसमें साहस जगा है और अपायविचय करके अपने धर्मरूप परिणमन कर रहा है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1625&oldid=83555"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki