• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 1739

From जैनकोष



कृमय: पूतिकुंडेषु वज्रसूचीसमानना:।

भित्वा चर्मास्थिमांसानि पिबंत्याकृष्य।।1739।।

विक्रियानिर्मित कीट जोकों द्वारा होने वाले उपद्रवों का चित्रण―उन नारकी जीवों के पीब के कुंडों में बज्र की सुई के समान जिनके मुख हैं ऐसे कीड़े बाजों के नारकी जीवों के चमड़े और हाड़ माँस को विदार कर रक्त की पीती हैं । नारकी जीव कहते उसे हैं जो शांत न रह सकें । नारक शब्द का अर्थ है―जो जीवों को निरंतर पीड़ित करता रहे । हर तरह से दुःख देकर भी वे नारकी जीव कभी भी तृप्त नहीं होते । उनके निरंतर चाह बनी रहती है कि मैं इस तरह से इनको दुःख पहुंचाऊं । जैसे किसी मनुष्य का तलवार से खंड-खंड कर देने पर भी शांति नहीं मिलती इसी प्रकार उन नारकी जीवों को दूसरे जीवों का खंड-खंड कर देने पर भी शांति नहीं मिलती । अनेक प्रकार के और-और भी उपाय कर के उन नारकी जीवों का घात करते रहते हैं । कहीं चक्की में पीस दिया, कहीं कोल्हू में पेल दिया, कहीं कड़ाही में उबाल दिया, कहीं कीड़े व जोंक आदिक बनकर उनके शरीर को बिगाड़ दिया, इस तरह की अनेक विक्रियायें कर के वे नारकी जीव दूसरे नारकी जीवों का घात करते रहते हैं । यहाँ तो थोड़ासा मच्छर भी काटते हैं तो लोगों को वह वेदना असह्य मासूम पड़ती है । मक्खी जो कि काटती भी नहीं है वह भी यदि शरीर में कहीं बार-बार बैठती रहती है तो उसकी भी वेदना लोगों को असह्य मालूम होती है, फिर उन नारकी दुःखों की तो कहानी ही क्या कही जाय? वे नारकी जीव बड़ी भीषण वेदनाएं बहुत काल तक सहते रहते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_1739&oldid=83670"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki