• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 2130

From जैनकोष



तत्र त्रियोगिनामाद्यं द्वितीयं त्वैकयोगिनाम् ।

तृतीयं तनुयोगानां स्यात्तुरीयमयोगिनाम् ।।2130।।

योग की अपेक्षा शुक्लध्यान का निरूपण―अब योग की अपेक्षा इन शुक्लध्यानों का वर्णन करते हैं । योग तीन प्रकार के होते हैं―मनोयोग, वचनयोग और काययोग । मन के कारण से आत्मप्रदेशों के हिलने का नाम है मनोयोग । वचन प्रवृत्तियों के कारण से आत्मप्रदेशों के हिलने का नाम है वचनयोग और काय की प्रवृत्तियों से आत्मप्रदेशों के हिलने का नाम है काय-योग । प्रथम शुक्लध्यान इन तीनों योग वाले मुनियों के होता है और उस प्रथम शुक्लध्यान के समय में यह योग बदलता रहता है । अब मनोयोग में रहते हुए ध्यान चल - रहा है तो अब वचनयोग हो गया अथवा काययोग हो गया । इस तरह ये योग बदलते रहते हैं । यों प्रथम शुक्लध्यान त्रियोगी योगियों के होता है । दूसरा शुक्लध्यान एक योग बाले के होता है । अब वह कोईसा भी योग हों, नियम नहीं है 12वे गुणस्थान में जबकि एक ही किसी पदार्थ के ध्यान में एकाग्रता हुई है तो पदार्थ भी ध्यान में एक है और जिस योग में रहकर ध्यान बना है वही योग रहेगा उस द्वितीय शुक्लध्यान तक । तो दूसरा शुक्लध्यान जो कि परिवर्तन रहित है वह एक योग वाले योगीश्वर के होता है । तीसरा शुक्लध्यान सूक्ष्म काययोग वाले जीवों के होता है । ऐसी है सयोगकेवली की अंतिम अवस्था, जहाँ केवल सूक्ष्म काययोग रह जाता है उस ही समय सयोगकेवली भगवान में सूक्ष्मक्रिया प्रतिपाती ध्यान होता है, और चौथा ध्यान अयोगियों के होता है । अयोगकेवली जिनके योग नहीं है ऐसे भगवान के सूक्ष्मक्रियाप्रतिपाति ध्यान होता है । एक परिणति बतायी गई है कि 14वें गुणस्थान में कोई क्रिया नहीं है, समस्त योग नष्ट हो गए हैं, इसके प्रसाद से वहाँ कर्मों की निर्जरा चलती है अतएव ध्यान कह लिया गया है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_2130&oldid=83916"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki