• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 2166

From जैनकोष



तदा स सर्वज्ञ: सार्व: सर्वज्ञ: सर्वतोमुख: ।

विश्वव्यापी विभुर्भर्त्ता विश्वमूर्तिमहेश्वरः ।।2166।।

लोकपूरणसमुद्धात में प्रभु की व्यापकता―जब केवली भगवान लोकपूरण समुद्धात में होते हैं अर्थात् लोक के समस्त प्रदेशों में पूर्ण रूप से फैल जाते हैं तो उस समय ये चार बातें-धर्मद्रव्य अधर्मद्रव्य, भगवान के प्रदेश और लोकालोक के प्रदेश, ये बराबर हो जाते हैं, तीन तो पहिले से ही उतने थे, अब आत्मा भी उतना हो गया । अब न कोई कम, न कोई ज्यादा रहा । इस लोकपूरण अवस्था में भगवान को इन शब्दों से कहा जाय तो वह अत्युक्ति है । वह प्रभु उस समय सर्वज्ञ हैं, सर्वत्र व्यापे हुए हैं । लोक का कोई प्रदेश ऐसा नहीं बचा जहाँ प्रभु न विराजे हों । उस समय वे सार्व हैं । सर्व के हितरूप हैं, सर्व के निकट मौजूद हैं, सर्व के जाननहार हैं, सर्वत्र उनकी गति है, सब ओर उनका सुख है । जो लोग प्रभु की ऐसी स्तुति करते हैं कि वे प्रभु सर्व ओर देखने वाले हैं, सर्व ओर उनकी आंखें हैं, सर्व ओर उनकी भुजायें हैं । वह अवस्था यही तो है प्रभु की । वे प्रभु उस समय विश्वव्यापी कहे जाते हैं, सर्वत्र व्यापक हैं । देखिये―प्रदेशों से तो वे लोकव्यापक हैं लेकिन ज्ञान से अब भी वे लोकालोकव्यापी हैं अर्थात् उनका ज्ञान लोक और अलोक सबका जाननहार है । उनके ज्ञान में लोकालोक समाया है । प्रदेश दृष्टि से अरहंत भगवान विश्वव्यापी हैं, विभु हैं, विश्वमूर्ति हैं, महेश्वर हैं । ऐसी फैलने की स्थिति केवल एक समय को होती है । एक समय कितना होता है? पलक शीघ्रता से जितने समय में गिरे और उठे उतने समय में अनगिनते समय हुआ करते हैं, उनमें से एक समय के लिए यह स्थिति हुई है प्रभु की । और उस फैलाव के कारण कर्म भी फैल गए । क्योंकि कर्मवर्गणाओं का और आत्मा का अभी एक क्षेत्रावगाह संबंध है । कर्म के फैलाने के लिए तो समुद्धात बना है । आत्मा को फैलाने की क्या जरूरत थी? होते हैं सब काम अपने आप सहज । कर्म फैल जायेंगे तो जैसे धोती को फैला दिया जाय तो शीघ्र ही सूख जाती है इसी प्रकार ये कर्म सारे विश्व भर में फैल गए तो ये सब कर्म सूख जाते हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_2166&oldid=83953"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:33.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki