• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 843

From जैनकोष



अत्यल्पे धनजंबाले निमग्नो गुणवानपि।

जगत्यस्मिन् जन: क्षिप्रं दोषलक्षै: कलंकयते।।

धनपंक में निमग्न गुणी पुरुष के भी कलंकितता- इस धन रूपी कीचड़ में फंस हुए बड़े गुणवान पुरुष भी दोषों से कलंकित हो जाते हैं अर्थात् थोड़े भी धन से कालिमा लग जाती है। इस धन के कारण लोग कितनी ही शंकायें कर डालते हैं। किसी का बैंक में रुपया जमा है तो वह सोचता है कि कहीं ऐसा न हो कि धन न मिले। धन के कारण आसपास ठहरे हुए लोगों के प्रति भी बड़ी बड़ी शंकायें हो जाती है। अपने गुरु के प्रति, माता पिता के प्रति, भाई बहिन के प्रति इस धन के कारण न जाने कैसी कैसी शंकाएँ हो जाती हैं? कहीं यह मेरा धन रख न ले, चुरा न ले, यों अनेक शंकायें हो जाती हैं। अरे भला बतावो माता पिता उस धन को रखकर करेंगे क्या? कहाँ धन ले जायेंगे, उनके तो जीवन के अंतिम दिन निकट हैं पर उनके प्रति भी लोग शंकायें कर डालते हैं। हाँ यदि कोई पुत्र कुपूत हो, अपने माँ बाप को दु:ख देता हो तो भले ही माँ बाप ऐसा सोचें कि यह सारा धन अपने ही पास दबाकर रखो, इस पुत्र को न दो, नहीं तो शीघ्र ही गंवा देगा। यह तो ठीक है, पर माँ बाप के प्रति भी लोगों की जो दूषित भावनाएँ बनती हैं उन सबका कारण यह धन है। यदि धन समीप है तो लोग माँ बाप पर भी अजीब शंकाएँ कर डालते हैं। और, एक ही बात क्या, थोड़ा भी धन का संबंध बने तो लाखों ऐब उसमें आ जाते हैं। किसी दूसरे को अपने समान न निरखना, दूसरों को लघु समझना, खुद में अभिमान आ जाना ये सारे ऐब धन के संबंध से आ जाते हैं। तो भला यह बतलावो कि धन का संबंध रहते हुए कोई साधु मुक्ति के मार्ग में चल सके, यह बात कैसे हो सकती है? साधु संतों के इस कर्तव्य को आचार्यदेव समझा रहे हैं, थोड़ासा भी धनरूपी कीचड़ हो, उसमें फंसा हुआ मुनि इस जगत के तत्काल दोषों से कलंकित हो जाता है, अतएव उनका लोभ न रखें और एक विशुद्ध आत्मस्वरूप की उपासना में लगें।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_843&oldid=84448"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki