• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 894

From जैनकोष



विजंतुकधरापृष्ठे मूत्रश्लेष्ममलादिकम्।

क्षिपतोऽतिप्रयत्नेन व्युत्सर्गसमितिर्भवेत्।।

साधुत्वसाधना में प्रतिष्ठापनासमिति का स्थान- 5 वीं समिति है प्रतिष्ठापनासमिति। मल, मूत्र, कफ, थूक आदिक का क्षेपण निर्दोष जीव-जंतु रहित जमीन पर करे तो उसके उत्सर्गसमिति होती है। यदि कदाचित् देख लो कि कोई दूसरी मंजिल पर साधु बैठा है और वहीं से ऐसा थूके कि जमीन पर नीचे गिरे तो समझ लो कि यत्नाचार नहीं है। एक मोटी-सी बात है। साधु के तो प्रतिष्ठापना समिति में यह बताया है कि पहिले जीव-जंतु रहित जमीन देखें, यदि उस स्थान पर जीव-जंतु हों तो वहाँ मल, मूत्र, थूक आदिक का क्षेपण न करें, रात्रि के समय कहीं लघुशंका को जाना है तो पहिले दिन को तीन जगह देख आते हैं कि यदि रात्रि को लघुशंका की बाधा हुई तो हम इस जगह बाधा मिटायेंगे। तीन जगह निर्दोष जीवरहित देख लेते हैं। फिर रात्रि को यदि बाधा हुई, अँधेरा होता ही है तो उस जगह वे औंध-औंध करके उस जमीन को धीरे से निरखेंगे कि जीव जंतु तो नहीं है। यदि उन्हें जंतु मालूम पड़े तो फिर दूसरे स्थान पर उसी तरह निरखेंगे। कदाचित् वहाँ भी जंतु मालूम पड़ें तो फिर विवशता है, तीसरी जगह अपनी बाधा मिटायेंगे और बाधानिवृत्ति में प्रायश्चित्त तो हमेशा करते ही हैं। चाहे शोध करके बाधानिवृत्ति की हो, 9 बार कार्योत्सर्ग मंत्र पढ़ते हैं, यह सब प्रायश्चित्तरूप ही तो है। विशेष दोष लगे तो उसका वे प्रायश्चित्त लेते हैं। तो निर्दोष जंतुरहित पृथ्वी पर मल का बड़ी सावधानी से क्षेपण करने वाले मुनि के कायोत्सर्गसमिति होती है।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_894&oldid=84503"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki