• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव - श्लोक 970

From जैनकोष



प्रोत्तुंगमानशैलाग्रवर्तिभिर्लुप्तबुद्धिभि:।

क्रियते मार्गमुल्लंध्य पूज्यपूजाव्यतिक्रम:।।970।।

मानशिखरस्धदुर्बुद्धिजनों द्वारा समीचीनमार्गोल्लंघन व पूज्यपुरुषों का अनादर―जो लोग बड़ेऊँचे मान पर्वत के शिखर पर चढ रहे हैं उनकी बुद्धि लुप्त हो गई है। मानी लोग सच्चे मार्ग का उल्लंघन करते हैं और अन्य पुरुषों की प्रतिष्ठा भी मिटा देते हैं। जब मान कषाय आती हे तो इतना अहंकार हो जाता। इतना वह पर्यायबुद्धि के विष में घिर जाता है कि पूज्य पुरुषों का भी अनादर कर डालता है। इससे आप देखिये कितना तेज मान करना पड़ता है तब पूज्य पुरुषों का अनादर किया जा सकता। तो जो मान के पर्वत शिखर पर चढ़े हुए हैं― ऐसे पुरुष समझते हैं अपने को बहुत बड़ा, लेकिन वे बहुत तुच्छ भाव में नजर आ रहे हैं। एक कथानक है ना कि जब रावण जा रहा था विमान में बैठा हुआ और बलि मुनि जिस पर्वत पर तपश्चरण कर रहे थे, उधर से विमान जा रहा था, विमान अटक गया। जब जाना कि यह विमान इसलिए अटका कि यहाँ पर बलिमुनि तपश्चरण कर रहे हैं, तब उसको इतना प्रबल मान कषाय जगा कि उसने निर्णय कर लिया कि इस पर्वत को ही उखाड़ कर फेंक दूँगा। उससे यह बालिमुनि अपने आप नष्ट हो जायगा। कितना तीव्र मान कषाय था जिसके आधार पर क्रोध इतना तीव्र जगा। तो अब देख लीजिए कि पूज्य पुरुषों की प्रतिष्ठा का लोप कर देना कितना तेज मान कषाय क्रोध करने के परिणाम में हो सकता है। तो जो मान शिखर पर चढ़ा हुआ हो वह पूज्य पुरुषों की प्रतिष्ठा भी नष्ट कर देता है और समीचीन मार्ग का उल्लंघन भी कर देता है। यद्यपि रावण जैन धर्म से प्रीति रखने वाला, साधुसंतों की भक्ति रखने वाला था, लेकिन मान कषाय का कितना उदय हुआ कि उसने समीचीन मार्ग का भी उल्लंघन कर दिया।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:ज्ञानार्णव_-_श्लोक_970&oldid=84587"
Categories:
  • ज्ञानार्णव
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:34.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki