• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 105

From जैनकोष



नातिव्याप्तिश्च तयो: प्रमत्तयोगैककारणविरोधात् ।

अपि कर्मानुग्रहणे नीरागाणामविद्यमानत्वत् ।।105꠰।

प्रमत्तयोग से चोरी को हिंसा कहने में अतिव्याप्तिदोष का अभाव―वीतराग पुरुषों के एक प्रमाद योगरूप कारण नहीं रहना, इसलिए उनमें चोरी का दोष नहीं है । यहाँ एक प्रश्न और उठा कि बिना दी हुई चीज को स्वीकार कर लेना सो चोरी है या नहीं? तो वीतराग पुरुष श्रेणी में रहने वाले या मुनिजन या 11वें 12वें गुणस्थान वाले वीतराग उनके जो कर्म आते रहते हैं, शरीर वर्गणायें आती रहती हैं, अरहंत भगवंत के भी कर्म का आस्रव है वह शरीर में आता है और निकल जाता है, लेकिन जी आया है, जो ग्रहण में हुआ है वह भी तो होता है तो क्या वह चोरी है? उतर देते हैं कि इसे भी चोरी न कहो क्योंकि उन वीतराग पुरुषों के कषाय नहीं है । वह तो कोई निमित्तनैमित्तिक संबंध हे उससे ये योग परिणाम होते हैं और कर्म आते हैं, वे कर्म दूसरे के स्वीकार किए बिना होते, उन पर किसी का अधिकार नहीं है । मालिक की मंशा बिना उसकी इच्छा बिना चीज हर ले तो चोरी है । कोई यों भी कहने लगे कि डाकू लोग तो बिना दी हुई चीज नहीं लेते हैं । वे तो गृहस्थ से कहते कि यह ताला अपने हाथ से खोलो, धन अपने हाथ से दो । तो डाकू लोग तो धन दूसरे के हाथ से ही लेते हैं तो क्या वह चोरी नहीं है? अरे वह गृहस्थ अपने हाथों वह धन जरूर देता है पर अपनी मंशा से नहीं देता है, चूंकि प्राण हरे जाने का डर है इसलिए देना पड़ता है । वे डाकू लोग गृहस्थ को मारते पीटते भी हैं तो यह कितनी बड़ी भारी-हिंसा है? तो कषाय से चोरी करे तो उसका नाम चोरी है, पर वीतराग पुरुष बिना किसी के दिए हुए कर्मों को प्रहण कर रहे तो उसमें चोरी का दोष नहीं है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_105&oldid=81709"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki