• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 126

From जैनकोष



निजशक्त्या शेषाणां सर्वेषामंतरंगसंगानाम् ।

कर्तव्य: परिहारो मार्दवशौचादिभावनया ।।126।।

मार्दव शौच आदि भावना के द्वारा अंतरंगपरिग्रहों का परिहार करने का कर्तव्य―अपनी शक्ति के अनुसार मार्दव, शौच, संयम आदिक जो दशलक्षण धर्म हैं उनकी भावना से समस्त अंतरंग परिग्रहों का त्याग करना चाहिए । अब यहाँं बात कही जा रही है मुनिव्रत की । जब प्रत्याख्यानावरण क्रोध, मान, माया, लोभ भी दूर हो जाते हैं तो मुनिपद प्राप्त होता है ꠰ तो अब मुनियों के अनंतानुबंधी नहीं, अप्रत्याख्यानावरण नहीं, प्रत्याख्यानावरण नहीं है । संज्वलन कषाय रहीं । जब संज्वलन कषाय का मंद उदय रहता है तब होता है 7वां गुणस्थान और जब संज्वलन कषाय का उदय विशेष रहता है तब कहलाता है छठा गुणस्थान । तो जो श्रावक है, देशचारित्र पालन करता है तो वह सकल चारित्र कैसे पालन करेगा? उसके लिए दशलक्षण धर्म की भावना भाता है । जैसे अपने परिणामों में शांति आये, क्रोध न रहे, क्षमा प्रकट हो, ऐसी भावना करना कि संसार के सभी जीव जुदे-जुदे हैं कोई किसी का सुधार बिगाड़ करने वाला नहीं है, मैं भी किसी का कुछ करने वाला नहीं हूँ । सभी जीव अपने-अपने भावों के अनुसार अपनी-अपनी चेष्टायें करते हैं । यहाँ किस पर क्रोध करना, किस पर मान करना, किस पर मायाचार करना, किस चीज का लोभ करना, इन कषायों से तो अपना अहित ही है । इन दश लक्षण धर्मों की भावना भाना, अपना सत्य जीवन रखना, संयम से रहना, ब्रह्मचर्य का पालन करना, ये सब बातें हों तो उसके कारण अपने में एक ऐसा बल प्रकट होता है कि वह सकल चारित्र का पात्र बन जाता है । दशलक्षण भावना के परिणाम से प्रत्याख्यानावरण कषायें भी दूर हो जाती हैं । गुणों का विकास होता है । श्रावकों को बतला रहे हैं कि देशचारित्र पालते हुए दशलक्षण धर्म की भावना बनाये तो उसके मुनि धर्म की प्रकटता संभव है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_126&oldid=81730"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki