• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय - श्लोक 82

From जैनकोष



बहुसत्त्वघातजनितादशनाद्वार मेकसत्त्वघातोत्थम् ।

इत्याकलम्य कार्य न महासत्वस्य हिंसनं जातु ।।82।।

जंगम जीव के घात के लिये अज्ञानियों का कुतर्क और उसका समाधान―कुछ लोगों का ऐसा भी ख्याल होता है कि यदि एक ऐसे जीव के मार डालने से अनेक जीवों की रक्षा होती है तो उस हिंसक जीव का घात कर डालना चाहिये । इसका स्पष्ट आशय यह उन्होंने समझा कि जैसे सर्प, सिंह, चीता आदिक जानवर हिंसक हैं ये दूसरों को बाधा पहुंचाने वाले हैं तो इन्हें मार डाला जाये तो दूसरे जीवों को बाधा न रहेगी इसने मारने वाले को पाप नहीं है और पुष्य का ही बंध है ऐसा कुछ लोगों का ख्याल है, लेकिन इस संबंध में दो बातों पर दृष्टि डालिए एक तो यह कि किसी भी जीव को मारते समय चित्त में विकल्प और संक्लेश करना पड़ रहा है या नहीं, पाप तो संक्लेश और मलिन भाव से होता ही है । तो किसी भी प्राणी के मारने में संक्लेश करना पड़ता है । हिंसा का भाव मारने का परिणाम होता है उससे अनुबंध होता ही है । उसे मारकर हम पाप का उपार्जन किसलिए करना? दूसरी बात यह सोचें कि संसार में अनंत जीव है, मिथ्यात्व के वशीभूत हैं, एक दूसरे के घातक हैं । हम यहाँ कहां तक निर्णय और कहां तक व्यवस्था बनायें कि यह जीव दूसरों को मारता है तो इसे मार डालें । अरे एक दूसरे के मारने वाले पड़े हुए हैं । सिंह अगर किसी पशु को खाता है तो वह पशु भी किसी को मारकर खाता है, वह भी किसी अन्य को । तो यों व्यवस्था कहां तक बनेगी, किस किसको मारने का प्रोग्राम बनेगा? इससे भी यह व्यवस्था उचित नहीं है कि एक जीव के मारने से बहुत की रक्षा है तो उस जीव को मार डाले । हां गृहस्थावस्था में विरोधी हिंसा जरूर होती है और उसका त्यागी गृहस्थ नहीं है । सिंह, चोर, डाकू कोई अपना प्राण लेने आया हो तो बचाव के लिए उससे लड़भिड़कर प्रत्याक्रमण करके यदि कदाचित किसी जीव की हिंसा हो जाये तो उसे विरोधी हिंसा कहते हैं । इस विरोधी हिंसा का त्यागी गृहस्थी नहीं है, लेकिन जो ऊपर जितनी बातें हिंसा की बतायी गई हैं वे सब संकल्पी हिंसा हैं । संकल्पी हिंसा ज्ञानीपुरुष के नहीं होती, तो ऐसा ही सोचकर कि एक के मारने से अनेक की रक्षा होती है इस कारण इस जाति के जीव को मारते रहने का ही काम बनाये रहे, यह भी अहिंसा धर्म का मार्ग नहीं है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:पुरुषार्थसिद्धिउपाय_-_श्लोक_82&oldid=81819"
Categories:
  • पुरुषार्थसिद्धिउपाय
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:56.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki