• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र - सूत्र 6-16

From जैनकोष



माया तैर्यग्योनस्य ।। 6-16 ।।

(73) तिर्यगायु के आस्रव के कारणों का प्रकाशन―चारित्र मोहनीय कर्म के उदय से उत्पन्न हुआ जो आत्मा का कुटिल स्वभाव है, छल कपट का भाव है उसको माया बोलते हैं । यह माया छल कपट, लोगों को ठगना, तिर्यंचायु का आस्रव कराता है । सूत्र में माया एक संक्षिप्त शब्द है और उससे संबंधित कैसी-कैसी क्रियायें व परिणाम बन जाते हैं उनका कुछ विस्तार करते हैं । मिथ्यादर्शन सहित अधर्म का उपदेश करना, जिसमें वस्तुस्वरूप उल्टा बताया गया अथवा रागादिक के पोषने की बात बतायी गई, ऐसी अधर्मवृत्ति का उपदेश करना यह परिणाम तिर्यंचायु का आस्रव कराता है । बहुत आरंभ और बहुत परिग्रह होना, दूसरों को ठगना, खोटे
कार्य करना, खोटे लेख लिखना, अनेक षड्यंत्र बनाना, पृथ्वी की रेखा के समान क्रोधादिक होना, ये परिणाम तिर्यंचायु के आस्रव के कारण हैं । नरकायु में तो पत्थर की रेखा के समान क्रोध कहा था जो सैकड़ों वर्षों तक न मिटे । यहाँ पृथ्वी की रेखा के समान क्रोध कह रहे हैं, जैसे खेतमें हल चलाया जाता तो उससे जो लकीर बन जाती है वह लकीर सैकड़ों वर्षों तक नहीं रहती । साल छह माह भी नहीं टिक पाती, ऐसा क्रोध होना, शीलरहित भाव होना शब्द के संकेत से दूसरों के ठगने का षड्यंत्र बनाना, छल प्रपंच करने की रुचि होना, एक दूसरे की
फूट कराकर खुश होना, अनर्थ क्रियायें करना ये सब परिणाम तिर्यंचायुकर्म का आस्रव कराते हैं । पदार्थों में विकृति लाने का शौक रहना, वर्ण रस, गंध आदिक एक का दूसरे में मिलावट करना, विकृत करना, उसका शौक करना, मौज बनाना, किसी की जाति में, कुल में शील में दूषण लगाना, विवाद विसंवाद करने की रुचि करना, दूसरे में कैसे ही सद्गुण हों उनका लोप करना, प्रकट न होने देना और दोषादिक के रूप में जाहिर करना, अपने में कोई गुण नहीं है तो भी उन गुणों की प्रसिद्धि करना । अथवा जिससे प्रीति है, अनुराग है उसमें कोई गुण न हो तो भी उसके गुण बखानना । नील लेश्या और कापोत लेश्या जैसे परिणाम होना, आर्तध्यान रखना, मरण के समय में आर्त रौद्र परिणाम होना ये सब परिणाम तिर्यंचायु कर्म का आस्रव कराते हैं ।

अब मनुष्यायु के आस्रव के कारण बतलाते हैं―


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:मोक्षशास्त्र_-_सूत्र_6-16&oldid=85014"
Categories:
  • मोक्षशास्त्र
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:35.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki