• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:रत्नकरंड श्रावकाचार - श्लोक 114

From जैनकोष



गृहकर्मणापि निचितं कर्म विमाष्टिं खलु गृहविमुक्तानां ।

अतिथीनां प्रतिपूजा रुधिरमलं धावते वारि ।। 114 ।।

गृहविमुक्त साधुजनों की प्रतिपूजा से पाप की निर्जरा―श्रावक पात्र दान करके तत्काल क्या फायदा पाता है, इसका वर्णन इस छंद में किया है । गृह के जितने कार्य हैं चाहे आरंभ के हों अथवा उद्योग के हों, दोनों ही कार्यों में पाप का उपार्जन जरूर होता है । चाहे कितनी ही शुद्धता से वह कार्य करे, जीव हिंसा बचाकर व्यापार करे फिर भी गृहकर्म में पाप का बंध अवश्य है । कोई पूछे कि जो लोग सर्विस करते हैं वे आखिर अपने आफिस में गए, अपनी ड्यूटी बजाया और घर आ गए, उनको इस कार्य में क्या पाप है? तो भाई गृहकर्म में, उद्योग में जो परिणाम चलता हैं उस परिणाम में जो आत्म विपरीत कार्य किया जाता है, राग रहता है और अनेक प्रकार की कल्पनायें बनती हैं वे सब पाप का ही तो बंध कराती हैं । चाहे कोई सर्विस करता हो चाहे कोई व्यापार करता हो सभी कार्यों में और गृहकर्मों में पाप का उपार्जन अवश्य होता है । सो गृहकर्म के द्वारा उपार्जित किए हुए कर्मों को दूर करने, धोने का उपाय क्या है? जो गृह विमुक्त हैं, पात्र हैं, अपने धर्मध्यान में ही निरंतर रहा करते हैं ऐसे अतिथियों के बीच गृहकर्म से उत्पन्न हुए पाप को दूर कर देते हैं । बहुत कुछ उन पापों का प्रायश्चित हो जाता है और उनकी शुद्धि हो जाती है । जैसे कि जल खून को धो डालता है ऐसे ही पात्र की पूजा अतिथियों की सेवा गृहकर्म से उत्पन्न हुए पाप को दूर कर देती है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:रत्नकरंड_श्रावकाचार_-_श्लोक_114&oldid=85137"
Categories:
  • रत्नकरंड श्रावकाचार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 July 2021, at 16:35.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki