• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार - गाथा 13

From जैनकोष



पूयफलेण तिलोए सुरपुज्जो हवेइ सुद्धमणो।

दाणफलेण तिलोए सारसुहं भुँजदे णियदं।।13।।

   पूजाफल में सुरपूज्यता―पूजा के फल से यह जीव पूज्य स्थिति को पाता है, यह भी स्वयं पूज्य हो जाता है। प्रभुभक्ति धनंजय कवि ने की। ऐसी भावना की थी कि उसको दूसरा कोई विकल्प नहीं आया। उसी काल उसके लड़के को साँप ने डस लिया घर पर तो स्त्री घबराई हुई मंदिर आयी और समाचार दिया कि अपने लड़के को साँप ने काट लिया, बड़ी जल्दी आइये। उस समय धनंजय सेठ कर रहे थे पूजा सो अनसुनी बात कर दी। अब देखिये पूजन जैसे धार्मिक कर्तव्य को उसने कितना महत्त्व दिया। अनसुनी कर देने पर वह स्त्री बहुत उदास होकर घर आयी, उसे कुछ गुस्सा सी भी आयी कि ऐसी पूजा कैसी कि घर में तो बच्चे को साँप ने डस लिया और वह पूजा नहीं छोड़ते।
   देखिये उस समय अनेकों लोगों के मन में भी यह बात आयी होगी कि शायद सेठ जी के दिमाग में कोई फितूर आ गया है अरे पूजा छोड़कर बच्चे की सम्हाल करते, पूजा तो दूसरे दिन भी हो सकती थी, मगर उस धनंजय सेठ की धुन देखिये, उसका अटल विश्वास देखिये। आखिर सेठानी को गुस्सा आया तो उस अधमरे लड़के को उठाकर मंदिर ले आयी और वहीं रख दिया और बोली―लो सेठ जी अब तुम जानो......। अब भी वह प्रभुभक्ति में लीन रहे। वह जानते थे कि मणि, मंत्र, औषधि सब कुछ प्रभुभक्ति है, उस समय उन्होंने विषापहार स्तोत्र की रचना की। वह बहुत बड़े विद्वान थे। उनका रचा हुआ एक काव्य हैं दुसंधान काव्य। उसमें श्लोक तो वह एक है पर उसी श्लोक में पांडवों की कथा भी निकलती है और श्रीराम की भी, इस ढंग से उसमें शब्द रचना हुई हैं। अब आप लोग विचार कीजिए कि यह कितनी विद्वता की बात है। वह वहाँ विषापहार स्तोत्र रचते गए और उसी बीच में जहाँ भक्ति में बोलते हैं―


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार_-_गाथा_13&oldid=82325"
Categories:
  • रयणसार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki