• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार - गाथा 78

From जैनकोष



‘‘अप्पाणं पिण पिच्छइ ण मुणइ ण वि सद̖दहइ ण भावेई,

बहु दुक्ख भार मूलं लिंगं छेत्त्ण किं करई।।78।।’’

   आत्म तत्त्व से अनभिज्ञ पुरुषों के मुनि वेश की बहु दुःख भारमूलता व व्यर्थता―जो साधु अपने आत्मा को तो देखता नहीं, अपनी आत्मा को जानता नहीं, अपने आत्मा की श्रद्धा करता नहीं और न उस अविचार सहज ज्ञानस्वरूप की भावना ही करता है वह पुरुष मुनिभेष को धारण करके क्या करेगा? बल्कि उस मुनि भेष में बहुत दुःखों का बोझ भी उठा रहा है। मुनि भेष में आनंद उसको आता है जिसने अपना उद्देश्य सही बनाया। मुझे अविकार ज्ञानस्वभावमय अपने आप में लीन होना है, यह दृष्टि जिनकी बनी है उनको तो उस मुनिभेष में आनंद आता है और यह बात जिन्होंने नहीं पायी उनके लिए तो सारे कष्ट ही कष्ट हैं। एक बार खाना, प्यासे रहना, जमीन पर सोना, नग्न बदन रहना, ठंडी गर्मी आदिक के दुःख सहना केशलुँच करना आदि सारे दुःख ही दुःख का भार उनके ऊपर है जिन्होंने अपने आत्मा के स्वरूप को जाना नहीं। तो ऐसे साधु इस मुनि लिंग को धारण करके क्या अपना लाभ उठायेंगे, अर्थात् कुछ भी लाभ उनको न मिलेगा। तो जिस आत्म तत्त्व के जाने बिना सारे ही धर्म क्रिया कांड एक भार रूप बन जाते हैं उस आत्मस्वरूप को जान लिया जाय तो चाहे बहुत अधिक क्रियायें न भी कर पाये तो भी उसका मोक्ष होता है, एक बाहरी व्रत नियम उसके न चल सकेंगे पर अंतरंग में तो वह ज्ञान प्रकाश उनके बना हुआ ही है इस कारण उनको परम आनंद मिलता है, जिनको अपने आनंद का पता नहीं वे बाह्य तप में लगते हैं। किसी कारण से मुनि बन गए हैं तो उनका चित्त डोलता है और अनेक दुःख सहकर भी वह आशा रखता है कि मेरे को कोई लोक में महत्त्व मिले, उनका मुनि भेष उनको क्या करेगा?


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:रयणसार_-_गाथा_78&oldid=82413"
Categories:
  • रयणसार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki