• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:शीलपाहुड - गाथा 8

From जैनकोष



जे पुण विसयविरत्ता णाणं णाऊण भावणासहिदा ।

छिंदति चादुरगदिं तवगुणजुत्ता ण संदेहो ।।8।।

(15) विषयविरक्त ज्ञानभावनासहित तपस्वी संतों का चतुर्गतिबंधछेदन―जो पुरुष विषयों से विरक्त हैं और ज्ञानस्वरूप को जानकर ज्ञान की भावना से सहित हैं वे तपस्वीजन चारों गतियों के बंधन को काट देते हैं, इसमें कोई भी संदेह नहीं । मुख्य चिन्ह है कल्याण पाने वाले का, विषयों से विरक्त होना । जिसके हृदय में छूने, खाने, सूंघने, देखने, सुनने आदिक विषयों की वृत्ति में उमंग नहीं है और इन विषयों की वृत्ति को उपद्रव मानते हैं ऐसे विषयविरक्त पुरुष इस संसार के बंधन को काट देते हैं । विषयों से विरक्ति किसके होती है? जिसको यह श्रद्धा हो कि विषय परद्रव्य हैं । उन परद्रव्यों से मुझ आत्मा का कोई संबंध नहीं है, ऐसा यथार्थ जानकर जो अपने स्वरूप की ओर अभिमुख होता है वह पुरुष विषयों से विरक्त रहता है । दृष्टि जैसी मिलती है उसके अनुसार कार्य होता है । जिसमें पर को आत्मा मानने की धुन और आदत होती है वह विपत्तियों का ही उपाय बनाया करेगा और जिसको निरापद अपने ज्ञानस्वरूप का ज्ञान है वह पुरुष सन्मार्ग पर है और अपना कल्याण करेगा । तो विषयों से विरक्त होना इससे अंदाज लगता है कि कौन पुरुष कितना धर्ममार्ग में बढ़ चुका है । तो विषयों से जो विरक्त पुरुष है वह ज्ञान से जानता है और ज्ञान की भावना किया करता है । सो ऐसा विवेकी पुरुष तपश्चरण आदिक गुणों से युक्त होकर चारों गतियों के बंधन को तोड़ देता है । जानने वाला यह ज्ञान ही तो है । यह ज्ञान कहां से जगा, कैसे निकला, उसका क्या रूपक है, इसका परिचय जिन्हें हो गया उनको आत्मदृष्टि होती है । ज्ञान मेरा स्वरूप है । पहले मुझमें ज्ञान न था, अब आ गया, ऐसी बात नहीं होती । जब से जीव है तब ही से ज्ञानस्वरूप है । तो ऐसे अपने ज्ञानस्वरूप को जानकर यह ज्ञानभावना से सहित है । मैं ज्ञानमात्र हूँ अपने प्रदेशों में सर्वत्र ज्ञानप्रकाश ही निरखना, सो ऐसी ज्ञानभावनासहित पुरुष चारों गतियों के भ्रमण को छेद देते हैं । अब उनका संसार में जन्ममरण न होगा । दो एक भव ही होकर उनके कर्मबंधन ये सब टूट जायेंगे । तो जो पुरुष विषयों से विरक्त है, ज्ञान से जानकर ज्ञान की भावना से युक्त है वह ही पुरुष इस संसारबंधन को तोड़ सकता है । यह संसार महाजाल है, इससे अलग होना कठिन है । इसमें रहना कठिन है । संसार में रहने पर, उपयोग को जमाने पर इस जीव को आकुलता ही है, और जहाँ इस संसारभाव से उपेक्षा की, ज्ञान में ज्ञान का स्वरूप ही बन रहा हो, ऐसे पुरुषों को सन्मार्ग पर चलना बहुत आसान है । सो जो आत्मस्वरूप को जानता है और इसके फल में विषयों से विरक्त है और विषयविरक्ति के उपाय से जिसके ज्ञानभावना अधिक से अधिक बन रही है वह पुरुष उस ज्ञान के पूर्णविकास को पायेगा और अनायास ही जगत के तीन लोक तीन काल के सारे वैभव यहाँ प्रतिभासित होंगे । सो विषयविरक्ति को अपने जीवन में बहुत महत्त्व देना चाहिए । जितनी विषयों में प्रवृत्ति रहे, समझो उतने क्षण इस जीवन के बेकार हैं । विषयों से विरक्त होकर निज स्वभाव के अभिमुख रहे तो उसके समस्त दु:खों का क्षय होता है । सो इस गाथा में यह ही कहा जा रहा है कि विषयविरक्त पुरुष ही चतुर्गति के बंधन को तोड़ सकता है ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:शीलपाहुड_-_गाथा_8&oldid=82498"
Categories:
  • शीलपाहुड
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki