• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • वर्णीजी-प्रवचन
  • Discussion
  • View source
  • View history

वर्णीजी-प्रवचन

वर्णीजी-प्रवचन:समयसार - गाथा 289

From जैनकोष



जह णवि कुणइच्छेदं ण मुच्चए तेण बंधणवसो सं ।

कालेण य बहुएणवि ण सो णरो पावइ विमोक्खं ।।289।।

बंधन के मान मात्र से छुटकारा का अभाव―जैसे कोई पुरुष चिरकाल से बंधन में बंधा हुआ है वह पुरुष उस बंधन के तीव्र मंद स्वभाव को भी जानता है और उसके संबंध को भी जानता है । फिर भी उसके जानने से बंध नहीं कटते हैं और यह बंधन में बंधा हुआ ही रहता है । उससे छूटता नहीं है । जैसे किसी पुरुष को एक वर्ष का कारावास का दंड दिया गया और लोहे की बेड़ी पहनाकर जेल में रख दिया । वह पुरुष जान रहा है कि यह लोहे की बेड़ी है, इसको बांधे हुए है, यह कठोर है, कड़ा बंधन है । एक वर्ष के लिए यह बंधन है । इतना सब कुछ जानकर भी क्या वह उस बंधन से मुक्त हो जाता है ?

ज्ञान के अमल से मुक्ति―यहाँं यह दिखाया जा रहा है कि ज्ञान मात्र से मोक्ष नहीं होता, किंतु ज्ञान करके इस ज्ञान पर अमल करने से उसके अनुसार भावना बनाने से तद्रूप परिणमन करने से मोक्ष होता है । कारागार में रहते हुए भी किसी कैदी का बरताव भला हो जाये और उसकी प्रकृति सुधर जाये तो उस कारागार की स्थिति में भी उसे सहूलियत मिलती है और उसकी अवधि कम कर दी जाती है । जो जानता है कारागार से छूटने का उपाय, उस पर अमल करने से छूट पाता है ।

दृष्टांतपूर्वक दार्ष्टांत का वर्णन―जैसे मह कारागारवासी बंधनबद्ध पुरुष चिरकाल से बंधन में बंधा हुआ है उस बंधन के तीव्र मंद स्वभाव को जानता है, और उससे छूटने की कला को भी जानता है, पर यदि वह बंधन के छेद को नहीं करता, नहीं काटता तो वह छूटता नहीं है । बंधन के वश होता हुआ बहुत काल तक भी वह मुक्ति को प्राप्त नहीं होता । जैसे इस दृष्टांत में यह बताया है कि केवल बंध के स्वरूप के ज्ञान से इस कैदी को मुक्ति नहीं होती है इसी तरह इस आत्मा को भी मात्र बंध के स्वरूप के ज्ञान से मुक्ति नहीं होती है । इस बात को इस गाथा में कह रहे हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वर्णीजी-प्रवचन:समयसार_-_गाथा_289&oldid=82599"
Categories:
  • समयसार
  • प्रवचन
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 17 May 2021, at 11:57.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki