• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

विचित्रचूल

From जैनकोष



वज्रायुध के सम्यक्त्व का परीक्षक एक देव । ऐशान स्वर्ग के इंद्र ने अपनी सभा में वज्रायुध को सर्वाधिक सम्यक्त्वी होने से विशेष पुण्यवान् बताया । यह देव इंद्र के इस कथन से सहमत नहीं हुआ । अत: परीक्षा करने वज्रायुध के पास गया । इसने अपना काय बदलकर वज्रायुध से पूछा था कि पर्याय और पर्यायी भिन्न है या अभिन्न । वज्रायुध ने मन में विचार किया कि यदि दोनों को भिन्न मानते हैं तो शून्यता की प्राप्ति होती है और अभिन्न मानने पर एकपना । दोनों के मिलने से संकर दोष आता है । दोनों नित्य मानने से कर्मबंध व्यवस्था नहीं बनती और दोनों को क्षणिक मानने से आपका मत काल्पनिक ज्ञात होता है अत: समाधान स्वरूप वज्रायुध ने इसे बताया था कि संज्ञा, बुद्धि आदि चिह्नों के भेद से दोनों में भिन्नता है । दोनों में कार्य-कारण भाव है । स्कंधों में क्षणिकता है परंतु संतान की अपेक्षा किये हुए कर्म का सद्भाव रहता है और सद्भाव रहने से उसका फल भी भोगना सिद्ध होता है । स्याद्वाद पूर्वक कहे गये वज्रायुध के तर्कों के आगे इसका मान भंग हो गया । इसे सम्यक की उपलब्धि हुई । इसने संतुष्ट होकर अपने मनोगत विचार राजा में प्रकट किये तथा यह स्वर्ग लौट गया । महापुराण 63-48-70, पांडवपुराण 5.17-29


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=विचित्रचूल&oldid=128716"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • व
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki