• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

विद्युच्चोर

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

(महापुराण/76/श्लोक) -

पोदनपुर के राजा विद्युद्राज का पुत्र था। विद्युच्चर नाम का कुशल चोर बना। जंबूकुमार के घर चोरी करने गया।46-57। वहाँ दीक्षा को कटिबद्ध जंबूकुमार को अनेकों कथाएँ बताकर रोकने का प्रयत्न किया।58-107। पर स्वयं उनके उपदेशों से प्रभावित होकर उनके साथ ही दीक्षा धारण कर ली |
देखें विद्युत्प्रभ - 6।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

सुरम्य देश के प्रसिद्ध पोदनपुर के राजा विद्युद्राज और रानी विमलमती का पुत्र । इसका मूल नाम यद्यपि विद्युत्प्रभ था परंतु यह इस नाम से प्रसिद्ध हुआ । यह तंत्र-मंत्र आदि के द्वारा किवाड़ खोलना, अदृश्य होकर रहना आदि जानता था । जंबूस्वामी के पिता सेठ अर्हद्दास के घर यह धन चुराने आया था । वहाँ इसे जंबूस्वामी की मां उदास दिखाई दी थी । उदासी का कारण पूछने पर जिनदासी ने इसे प्रात: जंबूस्वामी का दीक्षा लेना बताया था उन्हें दीक्षा से रोकने वाले को मनचाहा धन दिये जाने की उसने घोषणा की थी । यह सुनकर इसे बोध जागा । इसने अपने को बहुत धिक्कारा । इसने सोचा था कि ये जंबूस्वामी है जो भोग सामग्री रहते हुए भी विरक्त होना चाहते हैं और मैं यहाँ धन चुराने के लिए आया हूँ । इन विचारों के साथ यह जंबूस्वामी के पास गया । यहाँ इसने अनेक कहानियां सुनाकर जंबूस्वामी को संसार की विरक्ति से रोकने का यत्न किया किंतु जंबूस्वामी कहानियों के माध्यम से ही इसे निरुत्तर करते रहे । यह जंबूस्वामी को विरक्ति से न रोक सका, अपितु यह स्वयं ही विरक्त हो गया । महापुराण 46.289, 294-342, 76.53-108


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=विद्युच्चोर&oldid=128794"
Categories:
  • व
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki