• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

विद्युद्वेग

From जैनकोष



(1) कृष्ण की पटरानी गांधारी के पूर्वभव का पिता एक विद्याधर । यह जंबूद्वीप के विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी पर गगनवल्लभ नगर का राजा था । विद्युद्वेगा इसकी रानी और सुरूपा इसकी पुत्री थी । हरिवंशपुराण में इसकी रानी का नाम विद्युन्मती तथा पुत्री का नाम विनयश्री बताया है । विद्याधर नमि की वंश परंपरा में यह विद्युदाभ विद्याधर का पुत्र और विद्याधर वैद्युत का पिता था । महापुराण 71.416-428, पद्मपुराण - 5.20, हरिवंशपुराण 13. 24, 60.89-93


(2) बलि के सहस्रग्रीव आदि अनेक राजाओं के पश्चात् हुआ एक विद्याधर । यह वसुदेव का ससुर तथा दधिमुख और चंडवेग विद्याधरों का पिता था । मदनवेगा इसकी पुत्री थी । इसे किसी निमित्तज्ञानी मुनि ने गंगा में विद्या सिद्ध करने वाले चंडवेग के कंधे पर आकाश से गिरने वाले पुरुष को इसकी पुत्री का होने वाला पति बताया था । नभस्तिलक नगर का राजा त्रिशिखर अपने पुत्र सूर्यक को इसकी पुत्री मदनवेगा नहीं दिला सका । इस कारण वह विद्युद्वेग से रुष्ट हुआ और उसने उसे बंदी बना लिया । दैवयोग से वसुदेव चंडवेग के कंधे पर गिरे । चंडवेग ने इसे मुक्त कराने के लिए वसुदेव को अनेक विद्यास्त्र दिये । वसुदेव ने विद्यास्त्र लेकर माहेंद्रास्त्र से त्रिखर का शिर काट डाला और इसे बंधनों से मुक्त करा दिया । इसने भी मदनवेगा वसुदेव को विवाह दी थी । हरिवंशपुराण 25.36-70, 48.61 देखें चंडवेग


(3) पुष्कलावती देश की पुंडरीकिणी नगरी का एक चोर । चोरी में पकड़े जाने पर दंड देने वालों ने इसे तीन प्रकार के दंड निश्चित किये थे । इनमें प्रथम दंड था मिट्टी की तीन थाली शकृतभक्षण । दूसरा दंड था― मल्लों के तीस मुक्कों की मार और तीसरा दंड था― अपने सर्व धन का समर्पण । इसने जीवित रहने की इच्छा से तीनों दंड सहे थे । अंत में यह मरकर नरक गया । महापुराण 46.289-294


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=विद्युद्वेग&oldid=128817"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • व
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki