विभाषा
From जैनकोष
धवला 6/1, 9-1, 3/5/3 विविहा भासा विहासा, परूवणा, णिरूवणा वक्खाणमिदि एयट्ठो। = विविध प्रकार के भाषण अर्थात् कथन करने को विभाषा कहते हैं। विभाषा, प्ररूपणा, निरूपण और व्याख्यान ये सब एकार्थ वाचक नाम है ।
कसायपाहुड 12/पृ. 14 १८. का विहासा णाम ? गाहासुत्तसूचिदस्स अत्थस्स विसेसियूण भासणं विहासा विवरणमिदि वुत्तं होइ । $ १८. शंका-विभाषा किसे कहते हैं ? समाधान-गाथासूत्रोंके द्वारा सूचित हुए अर्थका विशेषरूपसे भाषण करनेको विभाषा कहते हैं । विभाषाका अर्थ विवरण है यह उक्त कथनका तात्पर्य है।