• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

विमला

From जैनकोष



(1) विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी में किन्नरोद्गीत नगर के राजा अर्चिमाली की पुत्रवधू और ज्वलनवेग विद्याधर की रानी । इसके पुत्र का नाम अंगारक था । हरिवंशपुराण - 19.80-83

(2) उज्जयिनी के सेठ विमलचंद्र की स्त्री । इसकी पुत्री मंगी राजा वृषभध्वज के योद्धा दृढ़मुष्टि के पुत्र वज्रमुष्टि से विवाही गयी थी । महापुराण 71. 209-211, हरिवंशपुराण - 33.103-104

(3) तीर्थंकर चंद्रप्रभ को दीक्षा-शिविका । महापुराण 54.215-216

(4) विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी में शिवमंदिर नगर के राजा मेघवाहन की रानी । इसकी पुत्री कनकमाला थी । महापुराण 63.116-117

(5) सौधर्म स्वर्ग के इंद्र की इंद्राणी । यह स्वर्ग से चयकर साकेत नगर के राजा श्रीषेण की पुत्री हरिषेणा हुई थी । महापुराण 72.251

(6) तीर्थंकर पार्श्वनाथ की दीक्षा-शिविका । पार्श्वनाथ इसी में बैठकर अश्ववन गये थे । महापुराण 73. 127-128

(7) राजपुर नगर के सेठ सागरदत्त और सेठानी कमला की पुत्री । निमित्तज्ञानी के कहे अनुसार इसका विवाह जीवरंधरकुमार के साथ हुआ था । जीवंधर के दीक्षा ले लेने पर इसने भी चंदना-आर्यिका से संयम धारण कर लिया था । महापुराण 75.584-587, 679-684

(8) राजपुर नगर के ही सेठ कुमारदत्त की स्त्री । यह गुणमाला की जननी थी । महापुराण 75.351 देखें गुणमाला

(9) नभस्तिलक नगर के राजा चंद्रकुंडल की रानी । यह मार्तंडकुंडल की जननी थी । पद्मपुराण - 6.384-385

(10) सिद्धार्थनगर के राजा क्षेमंकर की महारानी । देशभूषण और कुलभूषण इसके पुत्र थे । पद्मपुराण - 39.158-159


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=विमला&oldid=128895"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • व
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:21.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki