• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

वैश्रवण

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. लोकपाल देवों का एक भेद–देखें लोकपाल ।
  2. आकाशोपपन्न देव बारह प्रकार के हैं ,उन देवों में से एक भेद–देखें देव - II.1.3 ।
  3. विजयार्ध की दक्षिण श्रेणी का एक नगर–देखें विद्याधर ।
  4. हिमवान् पर्वत का एक कूट व उसका रक्षक–देखें लोक - 5.4 ।
  5. विजयार्ध पर्वत का एक कूट व उसका रक्षक देव–देखें लोक - 5.4 ।
  6. पद्म ह्नद के वन में स्थित एक कूट–देखें लोक - 5.7 ।
  7. रुचक पर्वत का एक कूट–देखें लोक - 5.13 ।
  8. पूर्व विदेह का एक वक्षार व उसका कूट तथा रक्षक देव–देखें लोक - 5.3 ।
  9. मानुषोत्तर पर्वत के कनककूट का रक्षक सुपर्ण, कुमार देव–देखें लोक - 5.10 ।
  10. पद्मपुराण /7/ श्लोक-
    यक्षपुर के धनिक विश्रवस का पुत्र था ।129 । विद्याधरों के राजा इंद्र द्वारा प्रदत्त लंका का राज्य किया, फिर रावण द्वारा परास्त किया गया ।246। अंत में दीक्षित हो गया ।251।
  11. महापुराण /66/ श्लोक-
    कच्छकावती देश के वीतशोक नगर का राजा था ।2 । तप कर तीर्थंकर प्रकृति का बंध किया और मरकर अपराजित विमान में अहमिंद्र हुआ ।14-16 । यह मल्लिनाथ भगवान् का पूर्व का दूसरा भव है ।–देखें मल्लिनाथ ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) पूर्वविदेह का सीता नदी और निषध-कुलाचल का एक वक्षारगिरि । महापुराण 63. 202, हरिवंशपुराण - 5.229

(2) जंबूद्वीप के भरतक्षेत्र में विजयार्ध पर्वत के नौ कूटों में नौवाँ कूट । हरिवंशपुराण - 5.28

(3) हिमवत्-कुलाचल के ग्यारह कूटों में ग्यारहवाँ फूट । हरिवंशपुराण - 5.55

(4) ऐरावत क्षेत्र में विजयार्ध पर्वत के नौ कूटों में नौवां कूट । हरिवंशपुराण - 5.112

(5) कुबेर का एक नाम । हरिवंशपुराण - 61.18

(6) जंबूद्वीप के विजयार्ध पर्वत की दक्षिण श्रेणी का तैंतालीसवाँ नगर । महापुराण 19.51, 53

(7) तीर्थंकर मल्लिनाथ के दूसरे पूर्वभव का जीव-कच्छकावती देश के वीतशोक नगर का नृप । यह वज्रपात से वटवृक्ष के समूल विनाश को देखकर संसार से भयभीत हुआ । फलस्वरूप पुत्र को राज्य देकर मुनि नाग के पास यह दीक्षित हो गया । तप करके तीर्थंकरप्रकृति का बंध करने के पश्चात् मरकर यह अपराजित विमान में अहमिंद्र हुआ । महापुराण 66.2-3, 11-16

(8) भरतक्षेत्र के मध्य देश में रत्नपुर नगर का सेठ । इसकी पत्नी गोतमा और पुत्र श्रीदत्त था । महापुराण 67.90-94

(9) जंबूद्वीप के भरतक्षेत्र में कुरुजांगल देश के हस्तिनापुर नगर का एक सेठ । इसने मुनिराज समुद्रसेन को आहार देने के बाद मुनिराज के पीछे-पीछे आये हुए गौतम ब्राह्मण को भोजन कराया था । फलस्वरूप गौतम ने इससे प्रभावित होकर मुनि सागरसेन से दीक्षा ले ली थी । महापुराण 70. 160-176

(10) यक्षपुर के धनिक विश्रवस और कौतुक मंगल नगर के राजा व्योमबिंदु विद्याधर की बड़ी पुत्री कौशिकी का पुत्र । इंद्र विद्याधर ने इसे पाँचवाँ लोकपाल तथा लंका का राजा बनाया था । दशानन का यह मौसेरा भाई था । युद्ध में यह रावण से पराजित हुआ । अंत में दिगंबर दीक्षा लेकर इसने तप किया और तपश्चरण करते हुए मरकर परमगति पायी । पद्मपुराण - 7.127-132, 236, 8.239-240, 250-251


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वैश्रवण&oldid=129136"
Categories:
  • व
  • करणानुयोग
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:25.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki