• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

वैष्णव दर्शन

From जैनकोष



  1. दर्शन की अपेक्षा भेद परिचय
    इस दर्शन में भक्ति को बहुत महत्त्व दिया जाता है । इसके चार प्रधान विभाग हैं–श्री संप्रदाय, हंस संप्रदाय, ब्रह्म संप्रदाय, रुद्र संप्रदाय । श्री संप्रदाय विशिष्टाद्वैतवादी हैं जो रामानंदी भी कहलाते हैं । (देखें वेदांत - 4) । हंस संप्रदाय द्वैताद्वैत या भेदाभेदवादी हैं । इन्हें हरिव्यासी भी कहते हैं (देखें वेदांत - III, त) । ब्रह्म संप्रदाय द्वैतवादी है इन्हें मध्य या गौड़िया भी कहते हैं । (देखें वेदांत - 4) । रुद्र संप्रदाय शुद्धाद्वैत वादी है । इसे विष्णु स्वामी या वल्लभ संप्रदाय भी कहते हैं ।–देखें वेदांत - 7 ।
  2. शक्ति व भक्ति आदि की अपेक्षा भेद व परिचय
    शक्तिसंग तंत्र के अनुसार इसके 10 भेद हैं–वैखानस, श्री राधावल्लभी, गोकुलेश, वृंदावनी, रामानंदी, हरिव्यासी, निंबार्क भागवत, पांचरात्र और वीर वैष्णव ।
    1. वैखानस मुनि के उपदेशानुसार दीक्षित होने वाले ये स्मार्त वैष्णव कहे जाते हैं ।
    2. श्री राधावल्लभी के आदिप्रवर्तक 1503 ई. में हरिवंश गोस्वामी हुए । ये लोग जप, त्याग आदि व्यवहार में संलग्न रहते हैं ।
    3. गोकुलेश कृष्ण की केलि या रासलीला के उपासक हैं । गौओं से प्रेम करते हैं । अपने शरीर को लताओं, आभूषणों व सुगंधित द्रव्यों से सजाते हैं । शक्ति के उपासक हैं ।
    4. वृंदावनी विष्णु के भक्त हैं । अपने को पूर्णकाम मानते हैं । स्त्रियों के ध्यान में रत रहते हैं । शरीर पर सुगंधित द्रव्यों का प्रयोग करते हैं । सारूप्य मुक्ति को स्वीकार करते हैं ।
    5. रामानंदी शक्ति व शिव के सामरस्य प्रयुक्त आनंद में मग्न रहते हैं । रामानंद स्वामी द्वारा ई. 1300 में इसका जन्म हुआ था ।
    6. हरिव्यासी विष्णु भक्त व जितेंद्रिय हैं । यम नियम आदि अष्टांग योग का अभ्यास करते हैं । ई.1510 में हरिराम शुक्ल ने इसकी स्थापना की थी ।
    7. निंबार्क विष्णु के भक्त हैं । पूजा के बाह्य स्वरूप में नियमपूर्वक लगे रहते हैं । शरीर एवं वस्त्रों को स्वच्छ रखते हैं ।
    8. भागवत विष्णु के भक्त और शिव के कट्टर द्वेषी हैं । इंद्रिय वंशी हैं ।
    9. पांचरात्र शिव के द्वेषी व ‘रंडा’ को श्रीकृष्ण के नाम से पूजने वाले हैं । पंचरात्रि व्रत करते हैं ।
    10. वीर विष्णु केवल विष्णु के भक्त तथा अन्य सर्व देवताओं के द्वेषी हैं ।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=वैष्णव_दर्शन&oldid=97650"
Categories:
  • व
  • द्रव्यानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 26 September 2022, at 16:13.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki