• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

श्रीधर

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. गणित तथा ज्योतिष विद्या के विद्वान् दिगंबराचार्य। कृति - गणितसार संग्रह, ज्योतिर्ज्ञानविधि, जातक तिलक, लीलावती (कन्नड़)। समय - रचनाकाल ई.799-865। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/3/191)
  2. 'सुकुमाल चरिउ' के कर्ता अपभ्रंश कवि। समय - ग्रंथ रचनाकाल ई.1151। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/3/188)।
  3. पासणाह चरिउ तथा वड्ढमाण चरिउ के रचयिता एक भाग्य व पुरुषार्थ उभयवादी। हरियाणावासी बुध गोल्ह के पुत्र। समय - ग्रंथ रचनाकाल वि.1189। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/4/134)।
  4. ‘भविसयंत चरिउ’ के रचयिता अपभ्रंश कवि दिगंबर मुनि। माथुरवंशीय नारायण के पुत्र। समय - ग्रंथ रचनाकाल वि.1200। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/4/145)।
  5. ‘सुकुमाल चरिउ’ के रचयिता एक अपभ्रंश कवि गृहस्थ। साहू पाथी के पुत्र। समय - ग्रंथ रचनाकाल वि.1208। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/4/149)।
  6. सेनसंघी मुनिसेन के शिष्य, काव्य शास्त्रज्ञ। कृति - विश्वलोचन कोश। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/3/188)।
  7. भविष्यदत्त चरित्र तथा श्रुतावतार के रचयिता। समय - ई.श.14। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/3/187)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) विजयार्ध पर्वत की दक्षिणश्रेणी का दसवां नगर । महापुराण 19. 40, 53

(2) भरतक्षेत्र संबंधी जयंत नगर का राजा । श्रीमती इसकी रानी तथा विमलश्री पुत्री थी । महापुराण 71. 452-453, हरिवंशपुराण - 60.117

(3) एक मुनि । ये मगध देश में राजगृह नगर के राणा विश्वभूति के दीक्षागुरु थे । महापुराण 74.86, 91, वीरवर्द्धमान चरित्र 3. 15-17

(4) राजा सोमप्रभ के पुत्र जयकुमार का पक्षधर एक राजा । महापुराण 44.106-107, पांडवपुराण 3. 56, 94-95

(5) तीर्थंकर ऋषभदेव के पूर्व भव का जीव-ऐशान स्वर्ग के श्रीप्रभ विमान का ऋद्धि धारी देव । महापुराण 9. 182, 185, हरिवंशपुराण - 9.59, 27. 68

(6) श्रीधर और धर्म दो चारण मुनियों में प्रथम मुनि । इन्होंने गंधमादन पर्वत पर पर्व तक भील को व्रत धारण कराया था । हरिवंशपुराण - 60.10, 16-18

(7) कृष्ण की पटरानी सत्यभामा के पूर्वभव के जीव हरिवाहन विद्याधर के पिता, अलका नगरी के राजा महाबल के दीक्षा गुरु एक चारण मुनि । हरिवंशपुराण - 60.17-19

(8) एक मुनि । गांधारी नगरी के राजा रुद्रदत्त की रानी विनयश्री इन्हें आहार देकर उत्तर कुरुक्षेत्र में आर्या हुई थी । हरिवंशपुराण - 60.86-88

(9) पुष्करद्वीप में मंगलावती देश के रत्नसंचय नगर का राजा । इसकी दो रानियाँ थीं― मनोहरा और मनोरमा । इन रानियों से क्रमश: इसके दो पुत्र हुए थे― बलभद्र श्रीवर्मा और नारायण विभीषण । इन्होंने श्रीवर्मा को राज्य देकर सुधर्माचार्य से दीक्षा ले ली थी तथा सिद्ध पद पाया था । महापुराण 7. 14-16

(10) सुरम्य देश के श्रीपुर नगर का राजा । श्रीमती इसकी रानी और जयवती पुत्री थी । महापुराण 47.14

(11) प्रथम स्वर्ग के श्रीप्रभ विमान का देव । यह पुष्करद्वीप के सुगंधि देश में श्रीपुर नगर के राजा श्रीषेण के पुत्र श्रीवर्मा का जीव था । महापुराण 54.8-10, 25, 36, 68, 82

(12) एक मुनि । इनसे धर्मश्रवण कर पूर्वधातकीखंड के मंगलावती देश में रत्नसंचय नगर के राजा कनकप्रभ ने संयम धारण किया था । महापुराण 54.129-130, 143

(13) भरतक्षेत्र के भोगवर्धन नगर का राजा । यह तारक का पिता था । महापुराण 58.91

(14) सहस्रार स्वर्ग के रविप्रिय विमान का एक देव । महापुराण 59.219

(15) किन्नरगीत नगर का राजा । विद्या इनकी रानी तथा रति पुत्री था । पद्मपुराण -5. 366

(16) सीता स्वयंवर में सम्मिलित एक नृप । पद्मपुराण - 28.215

(17) लक्ष्मण और उसकी रानी विशल्या का पुत्र । पद्मपुराण - 94.27-28,पद्मपुराण - 94.30


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=श्रीधर&oldid=132496"
Categories:
  • श
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
  • इतिहास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 2 March 2024, at 15:07.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki