• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

समंतभद्र

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

शिलालेखों तथा शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/2/पृष्ठ संख्या)....आपको श्रुतकेवलियों के समकक्ष/(179)। प्रथम जैन संस्कृत कवि एवं स्तुतिकार, वादी, वाग्मी, गमक, तार्किक/(172) तथा युग संस्थापक माना गया है।(174)। आप उरगपुर (त्रिचनापल्ली) के नागवंशी चोल नरेश कीलिक वर्मन के कनिष्ठ पुत्र शांति वर्मन होने क्षत्रियकुलोत्पन्न थे।183। श्रवणलबेगोल के शिलालेख नं.54 राजाबलिक थे, आराधना कथाकोष।(176-177)। तथा प्रभाचंद्र कृत कथाकोष के अनुसार आपको भस्मक व्याधि हो गई थी। धर्म तथा साहित्य को इनसे बहुत कुछ प्राप्त होने वाला है, यह जानकर गुरु ने इन्हें समाधिमरण की आज्ञा न देकर लिंगछेद की आज्ञा दी। अत: आप पहले पुंड्रवर्द्धन नगर में बौद्ध भिक्षुक हुए, फिर दशपुर नगर में परिव्राजक हुए और अंत में दक्षिण देशस्थ कांची नगर में शैव तापसी बनकर वहाँ के राजा शिवकोटि के शिवालय में रहते हुये शिव पर चढ़े नैवेद्य का भोग करने लगे। पकड़े जाने पर आपने स्वयंभू स्तोत्र के पाठ द्वारा शिवलिंग में से चंद्रप्रभु भगवान् की प्रतिमा प्रगट की जिससे प्रभावित होकर शैवराज शिवकोटि दीक्षा धारण कर उनके शिष्य हुए गए।(177)।
आपकी रचनाओं में 11 प्रसिद्ध हैं‒1. वृहत् स्वयंभू स्तोत्र 2. स्तुति विद्या (जिनशतक), 3. देवागम स्तोत्र (आप्त मीमांसा), 4. युक्त्यनुशासन, 5. तत्वानुशासन, 6. जीवसिद्धि, 7. प्रमाण पदार्थ, 8. कर्म प्राभृत टीका, 9. गंधहस्तिमहाभाष्य, 10. रत्नकंडश्रावकाचार, 11. प्राकृतव्याकरण, 12. षटखंडागम के आद्य पाँच खंडों पर एक टीका भी बताई जाती है, परंतु अधिकतर विद्वान इसे प्रमाणित नहीं मानते ( कषायपाहुड़/1/ प्रस्तावना 63/पं.महेंद्र), ( भगवती आराधना/ प्रस्तावना 4/प्रेमी जी), ( युक्त्यनुशासन/ प्रस्तावना 44/पं. मुख्तार साहब), ( धवला 1/ प्रस्तावना 50/H.L.jain), (पं.प्र./प्रस्तावना 121/उपाध्ये), ( सर्वार्थसिद्धि/ प्रस्तावना 17/पं.महेंद्र), ( हरिवंशपुराण/ प्रस्तावना 6/पं.पन्नालाल) इत्यादि।
बौद्ध तार्किक धर्मकीर्ति के समकालीन बताकर डा.सतीशचंद विद्याभूषण इन्हें ई.600 में स्थापित करते हैं।(181)। रत्नक्रंड श्रावकाचार के श्लोक 9 को सिद्धसेन गणी कृत न्यायावतार में से आगम बताकर श्वेतांबर विद्वान् पं.सुखलाल जी इन्हें इसी समय में हुआ मानते हैं। प्रेमी जी तथा डा.हीरा लाल इन्हें ई.श.6 में कल्पित करते हैं।(182)। परंतु नागवंशी चोल नरेश कीलिकवर्मन के अनुसार ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर डा.ज्योति प्रशाद इन्हें ई.120-185 में और मुख्तार साहब तथा डा.महेंद्र कुमार ई.श.2 में प्रतिष्ठित करते हैं।(183)। परंतु ऐसा मानने पर श्रवणबेलगोल के शिलालेख नं.40 में इन्हें जो गृद्धपिच्छ (उमास्वामी) के प्रशिष्य और वलाक पिच्छ के शिष्य कहा गया है।(180)। वह घटित नहीं हो सकता। (तीर्थंकर महावीर और उनकी आचार्य परंपरा/2/पृष्ठ संख्या...) (देखें इतिहास - 7.1)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) आचार्य सिद्धसेन का उत्तरवर्ती एक आचार्य । ये जीवसिद्धि और युक्त्यनुशासन ग्रंथों के रचयिता थे । देवागम स्तोत्र भी इन्हीं ने बनाया था । ये महान् कवि भी थे । महापुराण 1.43-44 हरिवंशपुराण - 1.29, पांडवपुराण 1.15
(2)सौधर्मेंद्र द्वारा स्तुत वृषभदेव का एक नाम । महापुराण 25.216


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=समंतभद्र&oldid=129744"
Categories:
  • स
  • पुराण-कोष
  • इतिहास
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:25.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki