सान्निपातिक भाव
From जैनकोष
1. सन्निपातिक भाव सामान्य का लक्षण
राजवार्तिक/2/7/22/114/10
सान्निपातिक एको भावो नास्तीति...संयोगभंगापेक्षया अस्ति। ...(यथा) औदयिकौपशमिकसान्निपातिकजीवाभावो नाम।
=सान्निपातिक नाम का एक स्वतंत्र भाव नहीं है। संयोग भंग की अपेक्षा उसका ग्रहण किया।...जैसे औदयिक-औपशमिक-मनुष्य और उपशांत क्रोध। (ज्ञानार्णव/6/42) जीव भाव सान्निपातिक है।
धवला 5/1,7,1/193/1 एक्कम्हि गुणट्ठाणे जीवसमासे वा बहवो भावा जम्हि सण्णिवदंति तेसिं भावाणं सण्णिवादिएत्ति सण्णा। =एक ही गुणस्थान या जीवसमास में जो बहुत से भाव आकर एकत्रित होते हैं, उन भावों की सान्निपातिक ऐसी संज्ञा है।
2. सान्निपातिक भावों के भेद
राजवार्तिक/2/7/22/114/15
पर उद्धृत-दुग तिग चदु पंचेव य संयोगा होंति सन्निवादेसु। दस दस पंच य एक्क य भावा छव्वीस पिंडेण।=सान्निपातिक भाव दो संयोगी, तीन, चार तथा
पाँच संयोगी क्रम से 10,10,5 तथा 1 इस प्रकार छब्बीस बताये हैं। (धवला 5/1,7,1/193/3)
राजवार्तिक/2/7/22/114/13
सान्निपातिकभाव:...षड्विंशतिविध: षड्त्रिंशद्विध एकचत्वारिंशद्विध: इत्येवमादिरागमे उक्त:।
=सान्निपातिक भाव 26, 36 और 41 आदि प्रकार के आगम में बताये गये हैं [41 भंगों में 26 व 36 आदि सर्व भंग गर्भित हैं इसलिए नीचे 41 भंगों का निर्देश किया जाता है]।
संकेत - औद.=औदयिक; औप.=औपशमिक; क्षा.=क्षायिक; क्षयो.=क्षायोपशमिक; पा.=पारिणामिक।
1. द्विसंयोगी -
| क्र. | भंग निर्देश | विवरण |
| 1 | औद.+औद. | मनुष्य और क्रोधी |
| 2 | औद.+औप. | मनुष्य और उपशांत क्रोध |
| 3 | औद.+क्षा. | मनुष्य और क्षीणकषाय |
| 4 | औद.+क्षयो. | क्रोधी और मतिज्ञानी |
| 5 | औद.+पारि. | मनुष्य और भव्य |
| 6 | औप.+औप. | उपशम सम्यग्दृष्टि और उपशांत कषाय |
| 7 | औप.+औद. | उपशांत कषाय और मनुष्य |
| 8 | औप.+क्षा. | उपशांत क्रोध और क्षायिक सम्यग्दृष्टि |
| 9 | औप.+क्षयो. | उपशांत कषाय और अवधिज्ञानी |
| 10 | औप.+पारि. | उपशम सम्यग्दृष्टि और जीव |
| 11 | क्षा.+क्षा. | क्षायिक सम्यग्दृष्टि और क्षीणकषाय |
| 12 | क्षा.+औद. | क्षीणकषाय और मनुष्य |
| 13 | क्षा.+औप. | क्षायिक सम्यग्दृष्टि और उपशांत वेद |
| 14 | क्षा.+क्षयो. | क्षीणकषायी और मतिज्ञानी |
| 15 | क्षा.+पारि. | क्षीण मोह और भव्य |
| 16 | क्षयो.+क्षयो. | संयत और अवधिज्ञानी |
| 17 | क्षयो.+औद. | संयत और मनुष्य |
| 18 | क्षयो.+औप. | संयत और उपशांत कषाय |
| 19 | क्षयो.+क्षा. | संयतासंयत और क्षायिक सम्यग्दृष्टि |
| 20 | क्षयो.+पारि. | अप्रमत्त संयत और जीव |
| 21 | पारि.+पारि. | जीव और भव्य |
| 22 | पारि.+औद. | जीव और क्रोधी |
| 23 | पारि.+औप. | भव्य और उपशांत कषाय |
| 24 | पारि.+क्षा. | भव्य और क्षीण कषाय |
| 25 | पारि.+क्षयो. | संयत और भव्य |
2. त्रिसंयोगी
| क्र. | भंग निर्देश | विवरण |
| 1 | औद.+औप.+क्षा. | उपशांत मोह और क्षायिक सम्यग्दृष्टि |
| 2 | औद.+औप.+क्षयो. | मनुष्य उपशांत क्रोध और वाग्योगी |
| 3 | औद.+औप.+पा. | मनुष्य उपशांतमोह और जीव |
| 4 | औद.+क्षा.+क्षयो. | मनुष्य क्षीणकषाय और श्रुतज्ञानी |
| 5 | औद.+क्षा.+पारि. | मनुष्य क्षायिक सम्यग्दृष्टि और जीव |
| 6 | औद.+क्षयो.+पारि. | मनुष्य मनोयोगी और जीव |
| 7 | औप.+क्षा.+पारि. | उपशांतमान क्षायिक सम्यग्दृष्टि और काययोगी |
| 8 | औप.+क्षा.+पारि. | उपशांत वेद क्षायिकसम्यग्दृष्टि और भव्य |
| 9 | औप.+क्षयो.+पारि. | उपशांतमान मतिज्ञानी और जीव |
| 10 | क्षा.+क्षयो.+पारि. | क्षीणमोह पंचेंद्रिय और भव्य |
3. चतु: संयोगी
| क्र. | भंग निर्देश | विवरण |
| 1 | औप.+क्षा.+क्षयो.+पारि. | उपशांत लोभ क्षायिक सम्यग्दृष्टि पंचेंद्रिय और जीव |
| 2 | औद.+क्षा.+क्षयो.+पारि. | मनुष्य क्षीणकषाय मतिज्ञानी और भव्य |
| 3 | औद.+औप.+क्षयो.+पारि. | मनुष्य उपशांत वेद श्रुतज्ञानी और जीव |
| 4 | औद.+औप.+क्षा.+पारि. | मनुष्य उपशांतराग क्षायिक सम्यग्दृष्टि और जीव |
| 5 | औद.+औप.+क्षा.+क्षयो. | मनुष्य उपशांत मोह क्षायिक सम्यग्दृष्टि और अवधिज्ञानी |
4. पंच भाव संयोगी
औद.+औप.+क्षा.+क्षयो.+पारि.‒मनुष्य उपशांतमोह क्षायिक सम्यग्दृष्टि पंचेंद्रिय जीव।