• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

सिद्धार्थ

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

  1. अपर नाम सिद्धायतन-देखें सिद्धायतन ।
  2. विजयार्ध की उत्तर श्रेणी का एक नगर-देखें विद्याधर ।
  3. मानुषोत्तर पर्वतस्थ अंजनमूलकूट का स्वामी भवनवासी सुपर्णकुमार देव-देखें लोक - 5.10
  4. महापुराण/69/ श्लोककौशांबी नगरी के राजा पार्थिव के पुत्र थे। (4) अंत में दीक्षा ले तीर्थंकर प्रकृति का बंध किया (12-15) तथा समाधिमरण कर अपराजित विमान में अहमिंद्र हुआ (16) यह नमिनाथ भगवान् का पूर्व का दूसरा भव है।-देखें नमिनाथ ।
  5. हरिवंशपुराण/ सर्ग/श्लोकबलदेव (कृष्ण का भाई) का छोटा भाई था। यदि मैं देव हुआ तो तुम्हें संबोधूँगा बलदेव से यह प्रतिज्ञा कर दीक्षा ग्रहण की (61/41) स्ववचनानुसार स्वर्ग से आकर कृष्ण की मृत्यु पर बलदेव को संबोधा (63/61-71)
  6. भगवान् महावीर के पिता-देखें तीर्थंकर - 5।
  7. एक क्षुल्लक था जिसने लव व कुश को शिक्षा दी थी ( पद्मपुराण/100/47 )।
  8. श्रुतावतार की पट्टावली के अनुसार आप नागसेन के शिष्य और धृतिषेण के गुरु थे। 11 अंग तथा 10 पूर्वधारी थे। समय-वी.नि.247-264। तृतीय दृष्टि से वी.नि.307-324। (देखें इतिहास - 4.2)।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) भद्रबाहु श्रुतकेवली के पश्चात् हुए ग्यारह अंगों में दस पूर्वों के धारी ग्यारह मुनियों में छठे मुनि । महापुराण 2.141-145, 76.522, हरिवंशपुराण - 1.62-63, वीरवर्द्धमान चरित्र 1. 45-47

(2) एक देव । इससे प्रतिबोधित होकर बलदेव ने दीक्षा ली थी । हरिवंशपुराण - 1.121, पांडवपुराण 22.88, 18-99

(3) बलदेव का भाई और कृष्ण का सारथी । देव होने पर इसने प्रतिज्ञानुसार स्वर्ग से आकर कृष्ण की मृत्यु के समय बलदेव को संबोधा था । हरिवंशपुराण - 61.41,हरिवंशपुराण - 61.63.61-71

(4) एक वन । इसमें अशोक, चंपा, सप्तपर्ण, आम और वटवृक्ष थे । तीर्थंकर वृषभदेव ने यही दीक्षा ली थी । महापुराण 71.417, हरिवंशपुराण - 9.92-93

(5) हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस का द्वारपाल । महापुराण 20. 69 हरिवंशपुराण - 9.168

(6) भगवान् महावीर का पिता । यह जंबूद्वीप के भरतक्षेत्र में विदेह देश के कुंडपुर नगर के नाथवंशी राजा सर्वार्थ और रानी श्रीमती का पुत्र था । इसकी पत्नी राजा चटक की पुत्री प्रियकारिणी थी, जिसका अपर नाम त्रिशला था । यह तीन ज्ञान का धारी या । महापुराण 75.3-8, हरिवंशपुराण - 2.1, 5, 13-18, वीरवर्द्धमान चरित्र 7.25-28

(7) तीर्थंकर शंभवनाथ द्वारा व्यवहृत शिविका-पालकी । महापुराण 49. 19, 37

(8) कौशांबी नगरी के राजा पार्थिव तथा रानी सुंदरी का पुत्र । इसने दीक्षा लेकर तीर्थंकर प्रकृति का बंध किया था तथा आयु के अंत में समाधिपूर्वक देह त्याग कर यह अपराजित विमान में अहमिंद्र हुआ । महापुराण 69.2-4, 12-16

(9) भरतक्षेत्र के काशी देश की वाराणसी नगरी के राजा अकंपन का मंत्री । महापुराण 43.121-124, 181-188

(10) द्रौपदी को उसके स्वयंवर में आये राजकुमारी का परिचय कराने वाला पुरोहित । महापुराण 72.210

(11) एक नगर । यहाँ का राजा नंद था । तीर्थंकर श्रेयांसनाथ ने इसके यहाँ आहार लिये थे । देशभूषण और कुलभूषण का जन्म इसी नगर में हुआ था । महापुराण 57. 49-50, पद्मपुराण - 39.158-159

(12) तीर्थंकर नेमिनाथ के पूर्वभव का जीव । पद्मपुराण - 20.23-24

(13) एक महास्त्र । लक्ष्मण ने इसी अस्त्र से रावण के ‘‘विघ्नविनायक’’ अस्त्र को नष्ट किया था । पद्मपुराण - 75.18-19

(14) भरत के साथ दीक्षित अनेक राजाओं में एक राजा । पद्मपुराण - 88.3

(15) एक क्षुल्लक । यह महाविद्याओं में इतना अधिक निपुण था कि दिन ने तीन बार मेरु पर्वत पर जिन प्रतिमाओं की वंदना कर लौट आता था । यह अणुव्रती था । अष्टांग महानिमित्तज्ञ था । इसने अल्प समय में ही सीता के दोनों पुत्रों को शस्त्र और शास्त्रविद्या ग्रहण करा दी थी । लवणांकुश को बलभद्र और नारायण होने का लक्ष्मण के उत्पन्न भ्रम को इसी ने दूर किया था । सीता की अग्नि परीक्षा के समय भुजा ऊपर उठाकर इसने कहा था कि ‘‘हे राम ! मेरु पाताल में प्रवेश कर सकता है, किंतु सीता के शील में कोई लांछन नहीं लगा सकता । इसने अग्नि-परीक्षा को रोकने के लिए जिनवंदना और तप की भी शपथ ली थी । पद्मपुराण - 100.32-35,पद्मपुराण - 100.44-47, 103.39-41, 104. 81-86

(16) समवसरण में कल्पवृक्षों के मध्य में रहने वाले इस नाम के दिव्य-वृक्ष । ये कल्पवृक्षों के समान होते हैं । महापुराण 22.151-252, वीरवर्द्धमान चरित्र 14.133-134

(17) सौधर्मेंद्र द्वारा स्तुत वृषभदेव का एक नाम । महापुराण 25.108


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=सिद्धार्थ&oldid=129933"
Categories:
  • स
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
  • इतिहास
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki