• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

सुमतिनाथ

From जैनकोष

Contents

  • 1 सिद्धांतकोष से
  • 2 सामान्य परिचय
  • 3 पूर्व भव सम्बंधित तथ्य
  • 4 गर्भ-जन्म कल्याणक सम्बंधित तथ्य
  • 5 दीक्षा कल्याणक सम्बंधित तथ्य
  • 6 ज्ञान कल्याणक सम्बंधित तथ्य
  • 7 निर्वाण कल्याणक सम्बंधित तथ्य
  • 8 समवशरण सम्बंधित तथ्य
  • 9 आयु विभाग
  • 10 तीर्थ संबंधी तथ्य
  • 11 पुराणकोष से

सिद्धांतकोष से


सामान्य परिचय

तीर्थंकर क्रमांक 5
चिह्न चकवा
पिता मेघरथ
माता मंगला
वंश इक्ष्‍वाकु
उत्सेध (ऊँचाई) 300 धनुष
वर्ण स्‍वर्ण
आयु 40 लाख पूर्व

पूर्व भव सम्बंधित तथ्य

पूर्व मनुष्य भव रतिषेण
पूर्व मनुष्य भव में क्या थे मण्‍डलेश्‍वर
पूर्व मनुष्य भव के पिता विमलवाहन
पूर्व मनुष्य भव का देश, नगर धात.वि.पुण्‍डरीकिणी
पूर्व भव की देव पर्याय वैजयन्‍त

गर्भ-जन्म कल्याणक सम्बंधित तथ्य

गर्भ-तिथि श्रावण शुक्ल 2
गर्भ-नक्षत्र मघा
जन्म तिथि चैत्र शुक्ल 11
जन्म नगरी अयोध्‍या
जन्म नक्षत्र मघा
योग पितृ

दीक्षा कल्याणक सम्बंधित तथ्य

वैराग्य कारण जातिस्‍मरण
दीक्षा तिथि वैशाख शुक्ल 9
दीक्षा नक्षत्र मघा
दीक्षा काल पूर्वाह्न
दीक्षोपवास तृतीय उप.
दीक्षा वन सहेतुक
दीक्षा वृक्ष प्रियङ्गु
सह दीक्षित 1000

ज्ञान कल्याणक सम्बंधित तथ्य

केवलज्ञान तिथि पौष शुक्ल 15
केवलज्ञान नक्षत्र हस्‍त
केवलोत्पत्ति काल अपराह्न
केवल स्थान अयोध्‍या
केवल वन सहेतुक
केवल वृक्ष प्रियंगु

निर्वाण कल्याणक सम्बंधित तथ्य

योग निवृत्ति काल 1 मास पूर्व
निर्वाण तिथि चैत्र शुक्ल 10
निर्वाण नक्षत्र मघा
निर्वाण काल पूर्वाह्न
निर्वाण क्षेत्र सम्‍मेद

समवशरण सम्बंधित तथ्य

समवसरण का विस्तार 10 योजन
सह मुक्त 1000
पूर्वधारी 2400
शिक्षक 254350
अवधिज्ञानी 11000
केवली 13000
विक्रियाधारी 18400
मन:पर्ययज्ञानी 10400
वादी 10450
सर्व ऋषि संख्‍या 320000
गणधर संख्‍या 116
मुख्‍य गणधर वज्र
आर्यिका संख्‍या 330000
मुख्‍य आर्यिका अनन्‍ता
श्रावक संख्‍या 300000
मुख्‍य श्रोता मित्रवीर्य
श्राविका संख्‍या 500000
यक्ष तुम्‍बुरव
यक्षिणी वज्राङ्कुशा

आयु विभाग

आयु 40 लाख पूर्व
कुमारकाल 10 लाख पूर्व
विशेषता मण्‍डलीक
राज्‍यकाल 29 लाख पूर्व+12 पूर्वांग
छद्मस्‍थ काल 20 वर्ष
केवलिकाल 1 लाख पू..–(12 पूर्वांग 20 वर्ष)

तीर्थ संबंधी तथ्य

जन्मान्तरालकाल 9 लाख करोड़ सागर +10 लाख पू.
केवलोत्पत्ति अन्तराल 90,000 करोड़ सागर +3 पूर्वांग 8399980 1/2 वर्ष
निर्वाण अन्तराल 90,000 करोड़ सागर
तीर्थकाल 90,000 करोड़ सागर +4 पूर्वांग
तीर्थ व्‍युच्छित्ति ❌
शासन काल में हुए अन्य शलाका पुरुष
चक्रवर्ती ❌
बलदेव ❌
नारायण ❌
प्रतिनारायण ❌
रुद्र ❌


  1. पूर्व भव नं.2 में धातकी खंड में पुष्कलावती देश का राजा था। पूर्व भव में वैजयंत विमान में अहमिंद्र हुआ। वर्तमान भव में पंचम तीर्थंकर थे ( महापुराण/51/2-19 )। विशेष परिचय-देखें तीर्थंकर - 5।
  2. आप मल्लवादी नं.1 के शिष्य थे। समय-वि.439 (ई.383), ( सिद्धि विनिश्चय/ प्र.34 पं.महेंद्र)।


पुराणकोष से

(1) अवसर्पिणी काल के सुषमा-दु:षमा चौथे काल में उत्पन्न पाँचवें तीर्थंकर । ये जंबूद्वीप संबंधी भरतक्षेत्र की अयोध्या नगरी के शाक्य राजा मेघरथ और रानी मंगला के पुत्र थे । ये श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मघा नक्षत्र में सोलह स्वप्नपूर्वक रानी मंगला के गर्भ में आये थे तथा चैत्र मास के शुक्लपक्ष की एकादशी के दिन इनका जन्म हुआ था । इंद्र ने जन्मोत्सव मनाकर इनका नाम ‘‘सुमति’’ रखा था । इनकी आयु चालीस लाख पूर्व की थी । शरीर तीन सौ धनुष ऊंचा था तथा कांति स्वर्ण के समान थी । कुमारकाल के दस लाख पूर्व वर्ष बाद इन्हें राज्य प्राप्त हुआ था । राज्य करते हुए उंतीस लाख पूर्व और बारह पूर्वांग वर्ष बीत जाने पर इन्हें वैराग्य उत्पन्न हुआ । सारस्वत देव की स्तुति करने के पश्चात् ये अभय नामक शिविका में सहेतुक वन ले जाये गये थे । वहाँ इन्होंने वैशाख सुदी नवमी के दिन मघा नक्षत्र में एक हजार राजाओं के साथ वेला का नियम लेकर दीक्षा ली थी । सौमनस नगर के राजा पद्मराज ने इनकी पारणा कराई थी । छद्मस्थ अवस्था में बीस वर्ष बीतने पर सहेतुक वन में प्रियंगुवृक्ष के नीचे इन्होंने दो दिन का उपवास धारण करके योग धारण किया था । चैत्र शुक्ल एकादशी के दिन सूर्यास्त के समय इन्हें केवलज्ञान हुआ । केवली होने पर इनके संघ में अमर आदि एक सौ सोलह गणधर थे । मुनियों में दो हजार चार सौ पूर्वधारी दो लाख चौवन हजार तीन सौ पचास शिक्षक, ग्यारह हजार अवधिज्ञानी, तेरह हजार केवलज्ञानी, आठ हजार चार सौ विक्रियाऋद्धिधारी, दस हजार चार सौ पचास वादी कुल तीन लाख बीस हजार मूनि, अनंतमती आदि तीन लाख तीस हजार आर्यिकाएँ, तीन लाख श्रावक, पांच लाख श्राविकाएँ, असंख्यात देवदेवियों और संस्थान तिर्यंच थे । अंत में एक मास की आयु शेष रहने पर ये सम्मेदगिरि पर एक हजार मुनियों के साथ प्रतिमायोग में स्थिर हुए तथा चैत्र शुक्ल एकादशी के दिन मघा नक्षत्र में इन्होंने मोक्ष प्राप्त किया । महापुराण 51.19-26, 55. 68-85, हरिवंशपुराण - 1.7, 13, 31, 60.156-186, 341-349, वीर वर्द्धमान चरित्र 18.87, 101-105

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=सुमतिनाथ&oldid=130119"
Categories:
  • पुराण-कोष
  • स
  • प्रथमानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki