• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • Page
  • Discussion
  • View source
  • View history

सोम

From जैनकोष



सिद्धांतकोष से

भद्रशाल वनस्थ पद्मोत्तर दिग्गजेंद्र का स्वामी देव-देखें लोक - 3.6.4।


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ


पुराणकोष से

(1) नंदनवन की पूर्व दिशा में विद्यमान पण्य भवन का निवासी एक देव । हरिवंशपुराण - 5.311-317

(2) वसुदेव के भाई राजा अभिचंद्र का पुत्र । हरिवंशपुराण - 48.52

(3) भरतक्षेत्र के सिंहपुर नगर का अभिमानी परिव्राजक । यह मरकर इसी नगर में फंसा हुआ था । महापुराण 62.202-203, पांडवपुराण 4.117-118

(4) कैलास पर्वत के पास पर्णकांता नदी के तट पर रहनेवाला एक तापस । इसकी स्त्री श्रीदत्ता तथा पुत्र चंद्र था । महापुराण 63. 266-267

(5) भरतक्षेत्र में मगध देश के लक्ष्मीग्राम का निवासी एक ब्राह्मण । इसकी पत्नी को मुनि की निंदा करने से उदुंबर रोग हो गया था । महापुराण 71.317-320

(6) हस्तिनापुर का राजा । तीर्थंकर वृषभदेव ने इसे और राजा श्रेयांस को कुरुजांगल देश का स्वामी बनाया था । इसकी लक्ष्मीमती स्त्री थी । जयकुमार इसी के पुत्र थे । इसके विजय आदि चौदह अन्य पुत्र भी थे । पांडवपुराण 2.165, 207-208, 214, 3.2-3 देखें सोमप्रभ

(7) एक राजा । इसका पुत्र सिंहल कृष्ण का पक्षधर था । हरिवंशपुराण - 52.17

(8) विद्याधरों के चक्रवर्ती इंद्र का भक्त । माल्यवान् ने इसे भिंडिमाल शस्त्र से मूर्च्छित कर दिया था । पद्मपुराण - 7.91,पद्मपुराण - 7.95-96

(9) मकरध्वज विद्याधर और उसकी स्त्री अदिति का पुत्र । इंद्र ने इसे द्यौतिसंग नगर की पूर्व दिशा में लोकपाल के पद पर नियुक्त किया था । पद्मपुराण - 7.108-109

(10) हस्तिनापुर का राजा । चौथे नारायण पुरुषोत्तम का यह पिता था । इसकी रानी सीता थी । पद्मपुराण - 20.221-226

(11) गंधवती नगरी का पुरोहित । इसके सुकेतु और अग्निकेतु नाम के दो पुत्र थे । पद्मपुराण - 41.115-116

(12) नमि विद्याधर का एक पुत्र । हरिवंशपुराण - 22.107

(13) सौधर्मेंद्र का लोकपाल एक देव । नंदीश्वर द्वीप के दक्षिण में विद्यमान अजनगिरि की चारों दिशाओं में निमित वापियों में जयंती वापी इसकी क्रीडा स्थली है । हरिवंशपुराण - 5.660-661

(14) ऐशानेंद्र का लोकपाल एक देव । नंदीश्वर द्वीप की उत्तरदिशावर्ती आनंदा वापी इसकी क्रीड़ा स्थली है । हरिवंशपुराण - 5.664-665


पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=सोम&oldid=130273"
Categories:
  • स
  • पुराण-कोष
  • प्रथमानुयोग
  • करणानुयोग
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 27 November 2023, at 15:30.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki