अज्ञानी पाप धतूरा न बोय: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(राग सोरठ)''' <br> अज्ञानी पाप धतूरा न बोय ।।टेक ।।<br> फल चाखन की बार भरै दृग, म...) |
(No difference)
|
Revision as of 13:16, 9 February 2008
(राग सोरठ)
अज्ञानी पाप धतूरा न बोय ।।टेक ।।
फल चाखन की बार भरै दृग, मरि है मूरख रोय ।।
किंचित् विषयनि सुख के कारण, दुर्लभ देह न खोय ।
ऐसा अवसर फिर न मिलैगा, इस नींदड़ी न सोय ।।१ ।।अज्ञानी. ।।
इस विरियां मैं धर्म-कल्प-तरु, सींचत स्याने लोय ।
तू विष बोवन लागत तो सम, और अभागा कोय ।।२ ।।अज्ञानी. ।।
जो जग में दुखदायक बेरस, इसही के फल सोय ।
यों मन `भूधर' जानिकै भाई, फिर क्यों भोंदू होय ।।३ ।।अज्ञानी. ।।