सब विधि करन उतावला, सुमरनकौं सीरा: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(राग काफी)''' <br> सब विधि करन उतावला, सुमरनकौं सीरा ।।टेक ।।<br> सुख चाहै संसा...) |
(No difference)
|
Latest revision as of 13:21, 9 February 2008
(राग काफी)
सब विधि करन उतावला, सुमरनकौं सीरा ।।टेक ।।
सुख चाहै संसार में, यों होय न नीरा ।।
जैसे कर्म कमावे है, सो ही फल वीरा!
आम न लागै आकके, नग होय न हीरा ।।१ ।।सब विधि. ।।
जैसा विषयनिकों चहै न रहै छिन धीरा ।
त्यों `भूधर' प्रभुकों जपै, पहुँचे भव तीरा ।।२ ।।सब विधि. ।।