मिथ्या यह संसार है, झूठा यह संसार है रे: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: मिथ्या यह संसार है, झूठा यह संसार है रे<br> जो देही षट्रससों पोषै, सो नहिं स...) |
No edit summary |
||
Line 13: | Line 13: | ||
[[Category:Bhajan]] | [[Category:Bhajan]] | ||
[[Category:द्यानतरायजी]] | [[Category:द्यानतरायजी]] | ||
[[Category:आध्यात्मिक भक्ति]] |
Revision as of 01:03, 16 February 2008
मिथ्या यह संसार है, झूठा यह संसार है रे
जो देही षट्रससों पोषै, सो नहिं संग चलै रे ।
औरनिको तोहि कौन भरोसो, नाहक मोह करै रे, भाई ।।मिथ्या. ।।१ ।।
सुखकी बातैं बूझै नाहीं, दुखको सुक्ख लखै रे ।
मूढ़ोंमाहीं मातों डोलै, साधौं पास डरै रे, भाई ।।मिथ्या. ।।२ ।।
झूठ कमाता झूठी खाता, झूठी जाप जपै रे ।
सच्चा सांई सूझै नांहीं, क्यों करि पार लगैरे, भाई ।।मिथ्या. ।।३ ।।
जमसों डरता फूला फिरता, करता मैं मैं मैं रे ।
`द्यानत' स्याना सोही जाना, जो प्रभु ध्यान धरै रे भाई ।।मिथ्या. ।।४ ।।