जिनराज चरन मन मति बिसरै: Difference between revisions
From जैनकोष
(New page: '''(राग नट)''' <br> जिनराज चरन मन मति बिसरै ।।टेक ।।<br> को जानैं किहिंवार कालकी, ध...) |
(No difference)
|
Revision as of 13:02, 8 February 2008
(राग नट)
जिनराज चरन मन मति बिसरै ।।टेक ।।
को जानैं किहिंवार कालकी, धार अचानक आनि परै ।।
देखत दुख भजि जाहिं दशौं दिश पूजन पातकपुंज गिरै ।
इस संसार क्षारसागरसौं, और न कोई पार करै ।।१ ।।
इक चित ध्यावत वांछित पावत, आवत मंगल विघन टरै ।
मोहनि धूलि परी माँथे चिर, सिर नावत ततकाल झरै ।।२ ।।
तबलौं भजन संवार सयानैं, जबलौं कफ नहिं कंठ अरै ।
अगनि प्रवेश भयो घर `भूधर', खोदत कूप न काज सरै ।।३ ।।