• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 138 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



सण्णाओ य तिलेस्सा इंदियवसदा य अट्टरुद्दाणि । (138)

णाणं च दुप्पउत्तं मोहो पावप्पदा होंति ॥148॥

अर्थ: 

(चार) संज्ञायें, तीन लेश्यायें, इन्द्रियों की अधीनता, आर्त और रौद्र ध्यान, दुष्प्रयुक्त ज्ञान और मोह, ये पापप्रद हैं ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

  • [सण्णाओ] आहार आदि संज्ञा रहित शुद्ध चैतन्य परिणति से भिन्न आहार, भय, मैथुन, परिग्रह -- ये चार संज्ञायें;
  • [तिलेस्सा] कषाय-योग-दोनों के अभाव रूप विशुद्ध चैतन्य प्रकाश से पृथग्भूत कषाय के उदय से रंजित योग-प्रवृत्ति लक्षण तीन कृष्ण, नील, कापोत लेश्यायें;
  • [इन्दियवसदा य] स्वाधीन अतीन्द्रिय सुखास्वाद परिणति की प्रच्छादिका-रूप पंचेन्द्रिय विषयों की अधीनता;
  • [अट्टरुद्दाणि] समस्त विभावों की आकांक्षा से रहित शुद्ध चैतन्य भावना का प्रतिबंधक इष्ट संयोग, अनिष्ट-वियोग, व्याधि-विनाश, भोग-निदान की आकांक्षा रूप से उद्रेक, भाव प्रचुरता-मय चार प्रकार का आर्तध्यान;
  • क्रोधावेश से रहित शुद्धात्मा की अनुभूति रूप भावना से पृथग्भूत क्रूरचित्त से उत्पन्न हिंसा, असत्य, चोरी, विषयसंरक्षण से आनन्दरूप चार प्रकार का रौद्रध्यान;
  • [णाणं च दुप्पउत्तं] शुभ-शुद्ध- दोनों उपयोगों को छोडकर मिथ्यात्व-रागादि के अधीन होने से अन्यत्र दुष्ट भाव में प्रवृत्त ज्ञान दुष्प्रयुक्त ज्ञान;
  • [मोहो] मोह के उदय से उत्पन्न ममत्व आदि विकल्प-जाल से रहित स्व-संवित्ति का विनाशक दर्शन और चारित्र मोह,
इस प्रकार के विभाव परिणामों का प्रपंच [पावप्पदो हवदि] पाप-प्रदायक है ।

इसप्रकार द्रव्य-पापास्रव के कारणभूत पूर्व सूत्र में कहे गए भाव-पापास्रव का विस्तार जानना चाहिए, ऐसा अभिप्राय है ॥१४८॥

दूसरी बात यह है कि पुण्य-पाप दोनों का पहले व्याख्यान किया जा चुका है, वह ही पर्याप्त था, पुण्य-पाप आस्रव का व्याख्यान किसलिए किया? ऐसा प्रश्न होने पर परिहार कहते हैं / करते हैं -- जलप्रवेश द्वार से जल आस्रव के समान पुण्य-पाप दोनों आस्रवित होते हैं, आते हैं; इस कारण उन्हें आस्रव कहा । यहाँ आगमन मुख्य है; परन्तु वहाँ तो पुण्य-पाप दोनों के आगमन के बाद स्थिति-अनुभाग बंध रूप से अवस्थान मुख्य है, इतना दोनों में अन्तर है ।

इसप्रकार नौ पदार्थ-प्रतिपादक द्वितीय महाधिकार में पुण्य-पाप आस्रव के व्याख्यान की मुख्यता वाली छह गाथाओं के समुदाय द्वारा छठवाँ अन्तराधिकार पूर्ण हुआ ।

अब ख्याति, पूजा, लाभ, दृष्ट, श्रुत, अनुभूत / भोगों की आकांक्षारूप निदान बन्ध आदि समस्त शुभ-अशुभ संकल्प-विकल्प से रहित शुद्धात्म-संवित्ति लक्षण परम उपेक्षा संयम से साध्य संवर के व्याख्यान में [इंदियकसाय] इत्यादि तीन गाथा द्वारा समुदाय-पातनिका है ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_138_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115566"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki