• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 139 - तात्पर्य-वृत्ति

From जैनकोष



इंदियकसायसण्णा णिग्गहिदा जेहिं सुट्ठुमग्गम्मि । (139)

जावत्तावत्तेसिं पिहिदं पावासवच्छिद्दं ॥149॥

अर्थ: 

सम्यक् तया मार्ग में रहकर जिसके द्वारा जितना इन्द्रिय, कषाय और संज्ञाओं का निग्रह किया जाता है, उसके उतना पापास्रवों का छिद्र बन्द होता है ।

तात्पर्य-वृत्ति हिंदी : 

इन्द्रिय, कषाय, संज्ञा [णिग्गहिदा] निर्गृहीत, निषिद्ध किए, रोके गए हैं, [जेहिं] कर्ताभूत जिन पुरुषों द्वारा, [सुट्ठु] सुष्ठु, विशेष-रूप से । क्या करके रोके गए हैं ? पहले स्थित होकर रोके गए हैं । कहाँ स्थित होकर रोके गए हैं ? [मग्गम्हि] संवर के कारणभूत रत्नत्रय लक्षण मोक्षमार्ग में स्थित होकर रोके गए हैं । कैसे रोके गए हैं ? [यावत्] जब जिस गुणस्थान में जितने काल जिस अंश से --

((सोलस पणवीस णभं दस चउ छक्केक्क बंधवोच्छिण्णा ।

दुगतीस चदुरपुव्वे पण सोलस जोगिणो एक्को ॥))

'(गुणस्थान के अनुसार क्रमश:) सोलह, पच्चीस, शून्य, दश, चार, छह, एक, अपूर्वकरण में २+३०+४=कुल छत्तीस, पाँच, सोलह और योगी के (तेरहवें गुणस्थान में) एक की बंधव्युच्छित्ति होती है ।'

-- इसप्रकार गाथा में कहे गए त्रिभंगी के क्रम से रोके गए हैं तब उस गुणस्थान में, उस समय, उतने अंश से, अपने-अपने गुणस्थान के परिणामानुसार [तेसिं] उन पूर्वोक्त पुरुषों के, [पिहिदं] पिहित, प्रच्छादित, झंपित, बंद होता है । क्या बंद होता है ? [पापासवच्छिद्दं] पापास्रव का छिद्र, पापों के आने का द्वार बन्द होता है ।

यहाँ सूत्र में पूर्व गाथा कथित द्रव्य-पापास्रव के कारणभूत भाव-पापास्रव का निरोध बताया, उससे द्रव्य-पापास्रव के संवर का कारणभूत भाव-पापास्रव का संवर जानना चाहिए, ऐसा सूत्रार्थ है ॥१४९॥

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की समय-व्याख्या टीका

तात्पर्य-वृत्ति अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_139_-_तात्पर्य-वृत्ति&oldid=115568"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki