• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 165 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



जस्स हिदयेणुमेत्तं वा परदव्वम्हि विज्जदे रागो । (165)

सो ण विजाणदि समयं सगस्स सव्वागमधरोवि ॥175॥

अर्थ: 

जिसके हृदय में परद्रव्य के प्रति अणु मात्र भी राग विद्यमान है, वह सर्व आगमधर होने पर भी अपने समय को नहीं जानता है ।

समय-व्याख्या: 

स्वसमयोपलम्भाभावस्य रागैकहेतुत्वद्योतनमेतत् ।

यस्य खलु रागरेणुकणिकाऽपि जीवति हृदये न नाम स समस्तसिद्धान्तसिन्धुपारगोऽपिनिरुपरागशुद्धस्वरूपं स्वसमयं चेतयते । ततः स्वसमयप्रसिद्धयर्थं पिञ्जनलग्नतूलन्यासन्याय-मधिदधताऽर्हदादिविषयोऽपि क्रमेण रागरेणुरपसारणीय इति ॥१६५॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यहाँ, स्वसमय की उपलब्धि के अभाव का, राग एक हेतु है ऐसा प्रकाशित किया है (अर्थात् स्वसमय की प्राप्ति के अभाव का राग ही एक कारण है ऐसा यहाँ दर्शाया है) ।

जिसे रागरेणु की कणिका भी हृदय में जीवित है वह, भले समस्त सिद्धांत-सागर का पारंगत हो तथापि, १निरुपराग शुद्ध-स्वरूप स्व-समय को वास्तव में नहीं चेतता (अनुभव नहीं करता) । इसलिये, २'धुनकी से चिपकी हुई रूई' का न्याय लागु होने से, जीव को स्व-समय की प्रसिद्धि के हेतु अर्हंतादि विषयक भी रागरेणु (अर्हंतादि के ओर की भी रागरज) क्रमश: दूर करने योग्य है ॥१६५॥

१निरुपराग-शुद्धस्वरूप = उपरागरहित ( -निर्विकार) शुद्ध जिसका स्वरूप है ऐसा ।

२धुनकी से चिपकी हुई थोडी सी भी, जिस प्रकार रूई, धुनने के कार्य में विघ्न करती है, उसी प्रकार थोड़ा सा भी राग स्वसमय की उपलब्धि रूप कार्य में विघ्न करता है ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_165_-_समय-व्याख्या&oldid=115625"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki