• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 164 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



अरहंतसिद्धचेदियपवयणगणणाणभीत्तिसंपण्णों । (164)

बंधदि पुण्णं बहुसो ण दु सो कम्मक्खयं कुणदि ॥174॥

अर्थ: 

अरहन्त, सिद्ध, चैत्य (प्रतिमा), प्रवचन (जिनवाणी), मुनिगण, ज्ञान के प्रति भक्ति सम्पन्न जीव बहुत पुण्य बाँधता है; परंतु वह कर्म का क्षय नहीं करता है ।

समय-व्याख्या: 

उक्तशुद्धसम्प्रयोगस्य कथञ्चिद्बन्धहेतुत्वेन मोक्षमार्गत्वनिरासोऽयम् ।

अर्हदादिभक्तिसम्पन्नः कथञ्चिच्छुद्धसम्प्रयोगोऽपि सन् जीवो जीवद्रागलवत्वाच्छु-भोपयोगतामजहत् बहुशः पुण्यं बध्नाति, न खलु सकलकर्मक्षयमारभते । ततः सर्वत्ररागकणिकाऽपि परिहरणीया परसमयप्रवृत्तिनिबन्धनत्वादिति ॥१६४॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यहाँ, पूर्वोक्त शुद्ध-सम्प्रयोग को १कथंचित् बंधहेतुपना होने से उसका मोक्ष-मार्गपना २निरस्त किया है (अर्थात् ज्ञानी को वर्तता हुआ शुद्ध-सम्प्रयोग निश्चय से बंध-हेतु-भूत होने के कारण यह मोक्ष-मार्ग नहीं है ऐसा यहाँ दर्शाया है) । अर्हंतादि के प्रति भक्ति-सम्पन्न जीव, कथंचित्‌ ३'शुद्ध-सम्प्रयोगवाला' होने पर भी, ४रागलव जीवित (विद्यमान) होने से 'शुभोपयोगीपने' को नहीं छोडता हुआ, बहुत पुण्य बांधता है, परन्तु वास्तव में सकल कर्म का क्षय नहीं करता । इसलिये सर्वत्र राग की कणिका भी परिहरने योग्य है, क्योंकि वह परसमयप्रवृत्ति का कारण है ॥१६४॥

१कथंचित = किसी प्रकार; किसी अपेक्षा से (अर्थात निश्चय-नय की अपेक्षा से) ।

२निरस्त करना = खंडित करना; निकाल देना; निषिद्ध करना ।

३सिद्धि के निमित्त-भूत ऐसे जो अहन्तादि उनके प्रति भक्तिभाव को पहले शुद्ध-सम्प्रयोग कहा गया है । उसमें 'शुद्ध ' शब्द होने पर भी 'शुभ' उपयोगरूप रागभाव है । ( 'शुभ ' ऐसे अर्थ में जिस प्रकार 'विशुद्ध' शब्द कदाचित् प्रयोग होता है उसी प्रकार यहाँ 'शुद्ध' शब्द का प्रयोग हुआ है । )

४रागलव = किंचित राग; अल्प राग ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_164_-_समय-व्याख्या&oldid=115623"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki