• जैनकोष
    जैनकोष
  • Menu
  • Main page
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • Home
    • Dictionary
    • Literature
    • Kaavya Kosh
    • Study Material
    • Audio
    • Video
    • Online Classes
    • What links here
    • Related changes
    • Special pages
    • Printable version
    • Permanent link
    • Page information
    • Recent changes
    • Help
    • Create account
    • Log in
Shivir Banner

जैन शब्दों का अर्थ जानने के लिए किसी भी शब्द को नीचे दिए गए स्थान पर हिंदी में लिखें एवं सर्च करें

 Actions
  • ग्रन्थ
  • Discussion
  • View source
  • View history

ग्रन्थ

ग्रन्थ:पंचास्तिकाय संग्रह-सूत्र - गाथा 16 - समय-व्याख्या

From जैनकोष



भावा जीवादीया जीवगुणा चेदणा य उवओगा ।

सुरणरणारयतिरिया जीवस्स य पज्जया बहुगा ॥16॥

अर्थ: 

जीवादि भाव हैं। चेतना और उपयोग जीव के गुण हैं तथा देव, मनुष्य, नारकी, तिर्यंच आदि अनेक जीव की पर्यायें हैं।

समय-व्याख्या: 

अत्र भावगुणपर्याया: प्रज्ञापिता: । भावा हि जीवादय: पट् पदार्था: । तेषां गुणा: पर्यायाश्‍च प्रसिद्धा: । तथापि जीवस्‍य वक्ष्‍यमाणोदाहरणप्रसिद्धयर्थमभिधीयन्‍ते । गुणा हि जीवस्‍य ज्ञानानुभूतिलक्षणा शुद्धचेतना, कार्यानुभूतिलक्षणा कर्मफलानुभूतिलक्षणा चाशुद्धचेतना, चैतन्‍यानुविधायिपरिणामलक्षण: सविकल्‍पनिर्विकल्‍परूप: शुद्धाशुद्धतया सकलविकलतां दधानो द्वेधोपयोगश्‍च । पर्यायास्‍त्‍वगुरुलघुगुणहानिवृद्धिनिर्वृत्ता: शुद्धा:, सूत्रोपात्तास्‍तु सुरनारकतिर्यङ᳭मनुष्‍यलक्षणा: परद्रव्‍यसंबन्‍धनिर्वृत्तत्‍वादशुद्धाश्‍चेति ॥१६॥

समय-व्याख्या हिंदी : 

यहाँ भावों, गुणों और पर्यायें बतलाते हैं ।

जीवादि छह पदार्थ वे 'भाव' हैं । उनके गुण और पर्यायें हैं, तथापि आगे (अगली गाथा में) जो उदाहरण देना है उसकी प्रसिद्धि के हेतु जीव के गुणों और पर्यायों का कथन किया जाता है --

जीव के गुणों, ज्ञानानुभूति-स्वरूप शुद्ध-चेतना तथा कार्यानुभूति-स्वरूप और कर्म-फलानुभूति-स्वरूप अशुद्ध-चेतना है और *चैतन्यानुविधायी--परिणाम-स्वरूप, सविकल्प-निर्विकल्प-रूप, शुद्धता-अशुद्धता के कारण सकलता-विकलता को धारण करने वाला, दो प्रकार का उपयोग है (अर्थात् जीव के गुणों शुद्ध-अशुद्ध चेतना तथा दो प्रकार के उपयोग हैं) ।

जीव की पर्यायें इसप्रकार है -- अगुरुलघु-गुण की हानि-वृद्धि से उत्पन्न पर्यायें शुद्ध पर्यायें हैं और सूत्र में (इस गाथा में) कही हुई, देव-नारक-तिर्यंच-मनुष्य रूप पर्यायें पर-द्रव्य के सम्बन्ध से उत्पन्न होती है, इसलिए अशुद्ध पर्यायें हैं ॥१६॥

*चैतन्य-अनुविधायी परिणाम अर्थात् चैतन्य का अनुसरण करने वाला परिणाम, वह उपयोग है । सविकल्प उपयोग को ज्ञान और निर्विकल्प उपयोग को दर्शन कहा जाता है । ज्ञानोपयोग के भेदों में से मात्र केवलज्ञान ही शुद्ध होने से सकल / अखंड / परिपूर्ण है और अन्य सब अशुद्ध होने से विकल / खंडित / अपूर्ण हैं; दर्शानोपयोग के भेदों में से मात्र केवलदर्शन ही शुद्ध होने से सकल है और अन्य सब अशुद्ध होने से विकल हैं ।

पूर्व पृष्ठ

अगला पृष्ठ

इसी गाथा की तात्पर्य-वृत्ति टीका

समय-व्याख्या अनुक्रमणिका

Retrieved from "https://www.jainkosh.org/w/index.php?title=ग्रन्थ:पंचास्तिकाय_संग्रह-सूत्र_-_गाथा_16_-_समय-व्याख्या&oldid=115635"
JainKosh

जैनकोष याने जैन आगम का डिजिटल ख़जाना ।

यहाँ जैन धर्म के आगम, नोट्स, शब्दकोष, ऑडियो, विडियो, पाठ, स्तोत्र, भक्तियाँ आदि सब कुछ डिजिटली उपलब्ध हैं |

Quick Links

  • Home
  • Dictionary
  • Literature
  • Kaavya Kosh
  • Study Material
  • Audio
  • Video
  • Online Classes

Other Links

  • This page was last edited on 30 June 2023, at 13:26.
  • Privacy policy
  • About जैनकोष
  • Disclaimers
© Copyright Jainkosh. All Rights Reserved
  • Powered by MediaWiki